Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क कितने घातक बॉलर हैं, एक बार फिर उन्होंने ये साबित कर दिया है. एशेज सीरीज 2025-26 में यह गेंदबाज इंग्लिश टीम पर कहर बनकर टूटा और इतिहास रच दिया. स्टार्क ने पूरी सीरीज में कुल 31 विकेट निकाले. वो भी 29.6 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से, मतलब एकदम कसी हुई बॉलिंग. इस परफॉर्मेंस के दम पर स्टार्क ने एशेज सीरीज का 143 साल पुराना इतिहास बदल दिया. उन्होंने वो कर डाला, जो पहले कभी नहीं हुआ था. जी हां, मिचेल स्टार्क अब एशेज सीरीज के इतिहास में किसी भी एक सीरीज में सबसे बेस्ट स्ट्राइक रेट के साथ कम से कम 30 विकेट लेने वाले बॉलर बन गए हैं. सिडनी टेस्ट की दूसरी पारी में 3 विकेट लेकर उन्होंने यह करिश्मा कर दिखाया.
एशेज के इतिहास में पहले ये रिकॉर्ड मिचेल जॉनसन के नाम था, जिन्होंने 2013-14 की सीरीज में 30.5 के स्ट्राइक रेट के साथ कुल 37 शिकार किए थे, लेकिन अब स्टार्क ने 29.6 के स्ट्राइक रेट से कहर बरपाते हुए जॉनसन का महारिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस लिस्ट में विल्फ्रेड रोड्स, ग्लेन मैकग्राथ और जिम लेकर जैसे दिग्गजों के नाम भी शामिल हैं, लेकिन स्टार्क इन सभी से आगे निकल चुके हैं.
एशेज सीरीज में सबसे अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ कम से कम 30 विकेट लेने वाले बॉलर
29.6- 31 विकेट, 2025/26 में मिचेल स्टार्क
30.5- 37 विकेट, 2013/14 में मिचेल जॉनसन
33.2- 31 विकेट, 1903/04 में विल्फ्रेड रोड्स
36.4- 32 विकेट, 2001 में ग्लेन मैकग्राथ
37- 46 विकेट, 1956 में जिम लेकर
किसी भी बॉलर का स्ट्राइक रेट क्यों मायने रखता है?
क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में गेंदबाज का स्ट्राइक रेट इसलिए खास होता है, क्योंकि यह बताा है कि कितनी बॉल में एक विकेट निकाला जाता है. मतलब ये कि जिनका कम स्ट्राइक रेट, बॉलर उतना ही ज्यादा घातक. स्ट्राइक रेट ही बताता है कि गेंदबाज ने कितनी जल्दी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. यह टेस्ट और वनडे क्रिकेट में बहुत ज्यादा मायने रखता है. सरल शब्दों में कहें तो जिस गेंदबाज का स्ट्राइक रेट कम होता है, वो ना सिर्फ रन रोकता है बल्कि मैच पलटने के काम भी करता है.
एशेज सीरीज 2025-26 में स्टार्क ने क्या किया?
एशेज सीरीज 2025-26 में स्टार्क का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है. उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया ने शुरुआती तीनों टेस्ट जीते. हालांकि चौथे टेस्ट में उसे हार मिली थी, लेकिन अब वो 5वां मुकाबला भी जीतने के बेहद करीब है. इस सीरीज के 5 टेस्ट में स्टार्क ने 19.93 की औसत और 29.64 के स्ट्राइक रेट से कुल 31 शिकार किए हैं. उन्होंने दो बार 5 विकेट हॉल भी लिया है. यह दिग्गज 104 टेस्ट में अब तक 428 विकेट ले चुका है.
ये भी पढ़ें: 9 चौके 9 छक्के…200वें मैच में शतक ठोक इस खिलाड़ी ने मचाया तहलका, IPL 2026 की नीलामी में रहा था अनसोल्ड