बुरहानपुर में 33वां आदिवासी एकता महासम्मेलन 13 जनवरी से: विदेश से भी आएंगे आदिवासी समाजजन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जायजा लेने नेपानगर पहुंचा – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में 33वां आदिवासी एकता महासम्मेलन 13 जनवरी से:  विदेश से भी आएंगे आदिवासी समाजजन, प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधिमंडल जायजा लेने नेपानगर पहुंचा – Burhanpur (MP) News



मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल नेपानगर तहसील के चेनपुरा गांव पहुंचा, जहां उसने 13 से 15 जनवरी 2026 तक प्रस्तावित 33 वें आदिवासी सांस्कृतिक एकता महासम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। यह दौरा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्

.

महासम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा

कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश महासचिव धीरज करोसिया ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं पर चर्चा की। कांग्रेस की ओर से महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया गया।

आदिवासी समाज के मुद्दों पर चर्चा

ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमीत सिंह जॉली ने कहा कि यह महासम्मेलन आदिवासी समाज की एकता, संस्कृति, अस्मिता और अधिकारों की रक्षा का बड़ा मंच है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से आदिवासी समाज के हितों के लिए काम करती रही है और आगे भी उनका साथ देती रहेगी।

लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी की अपील

नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैंस ने आदिवासी समाज से बड़ी संख्या में महासम्मेलन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आदिवासी समाज के अधिकारों और सम्मान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। इस दौरे से समाज में कांग्रेस के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

देश-विदेश से जुटेंगे आदिवासी प्रतिनिधि

इस महासम्मेलन में गुजरात, राजस्थान, झारखंड, असम, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सहित देश के कई राज्यों से आदिवासी समाज के लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य देशों और संयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़े आदिवासी प्रतिनिधियों की भी भागीदारी रहेगी।

150 एकड़ क्षेत्र में होंगी व्यवस्थाएं

आदिवासी एकता परिषद आयोजन समिति के अध्यक्ष बिलर सिंह जमरा ने बताया कि सम्मेलन के लिए करीब 150 एकड़ क्षेत्र में टेंट, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजन आदिवासी एकता परिषद द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शेड्यूल

13 जनवरी: सुबह 9 बजे प्रदर्शनी उद्घाटन, दिनभर साहित्य, नारी विमर्श, युवा विमर्श और सांस्कृतिक कार्यक्रम।

14 जनवरी: सुबह 9 बजे सांस्कृतिक एकता महारैली, 11 बजे महासम्मेलन का उद्घाटन, दोपहर बाद प्रबोधन सत्र व सांस्कृतिक कार्यक्रम।

15 जनवरी: सुबह संगठन सत्र और दोपहर समापन समारोह।

क्यों होता है यह महासम्मेलन

आदिवासी एकता परिषद पिछले 33 सालों से हर साल 13 से 15 जनवरी को यह महासम्मेलन आयोजित कर रही है। इसका उद्देश्य आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति, इतिहास, परंपरा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक मूल्यों को सशक्त करना है। इस वर्ष आयोजन चेनपुरा में हो रहा है, जबकि पिछला महासम्मेलन बुरहानपुर में आयोजित हुआ था।

यह सम्मेलन आदिवासी समाज के लिए एकजुट होने और अपने मुद्दों को साझा करने का महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।



Source link