रायसेन में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन: रात का तापमान 7 डिग्री, फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ में बदली – Raisen News

रायसेन में बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन:  रात का तापमान 7 डिग्री, फसलों पर ओस की बूंदें बर्फ में बदली – Raisen News


रायसेन में पिछले दो दिनों से घने कोहरे से राहत मिली है, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप जारी है। बीती रात न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा।

.

पहाड़ी और खुले मैदानी इलाकों के कारण रायसेन में ठंड का असर अधिक है, जिससे फसलों और सब्जियों पर ओस की बूंदें बर्फ में बदल रही हैं। किसान अपनी फसलों को पाले से बचाने के लिए उपाय कर रहे हैं।रात के समय खेतों में आग जलाई जा रही है, वहीं सुबह के समय सिंचाई करके फसलों को गर्माहट प्रदान की जा रही है।

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी महीने में इसी तरह कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। अगले दो से तीन दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है। इसका मुख्य कारण हिमालय के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ है। इस विक्षोभ के आगे बढ़ने पर बर्फ पिघलेगी और बर्फीली हवाओं की रफ्तार तेज होगी, जिससे ठंड का असर और बढ़ जाएगा।



Source link