अभिषेक के एक ओवर में सरफराज खान ने कूटे 30 रन, खेली 20 गेंद में 62 रन की पारी

अभिषेक के एक ओवर में सरफराज खान ने कूटे 30 रन, खेली 20 गेंद में 62 रन की पारी


Last Updated:

Sarfaraz Khan vs Abhishek Sharma Vijay Hazare Trophy: सरफराज खान ने अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए खेलते हुए अभिषेक शर्मा के एक ओवर में तीन छक्के और तीन चौके की मदद से 30 रन कूट दिए. इस दौरान सरफराज ने 15 गेंद में अर्धशतक ठोका तो आउट होने से पहले 20 गेंद में 62 रन की विस्फोटक पारी खेली.

सरफराज खान ने की अभिषेक शर्मा की धुनाई

जयपुर: विजय हजारे ट्रॉफी में वो सारे खिलाड़ी अपनी फॉर्म दिखा रहे हैं, जो या तो बुरी लय से गुजर रहे थे या जिन्हें टीम इंडिया में कमबैक के लिए रन बनाने की सख्त दरकार थी. सरफराज खान भी उन्हीं में से एक हैं. साल 2024 में भारत के लिए आखिरी मैच खेलने वाले सरफराज खान का बल्ला आठ जनवरी को जमकर चला. मुंबई की ओर से खेलते हुए पंजाब के खिलाफ जयपुरिया विद्यालय ग्राउंड में उन्होंने सरफराज खान ने 20 गेंद में 62 रन की धुआंधार पारी खेल डाली.

विजय हजारे ट्रॉफी में सरफराज खान का प्रदर्शन

  • vs पंजाब- 20 गेंद में 62 रन
  • vs हिमाचल प्रदेश- 10 गेंद में 21 रन
  • vs गोवा- 75 गेंद में 157 रन
  • vs छत्तीसगढ़- बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला
  • vs उत्तराखंड- 49 गेंद में 55 रन
  • vs सिक्किम- 5 गेंद में 8 रन



Source link