एशेज सीरीज हार से ईसीबी नाखुश… ब्रेंडन मैकुलम खुद हेड कोच पद छोड़ने के मूड में नहीं

एशेज सीरीज हार से ईसीबी नाखुश… ब्रेंडन मैकुलम खुद हेड कोच पद छोड़ने के मूड में नहीं


Last Updated:

इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 5 मैचों की एशेज सीरीज 1-4 से गंवा बैठी. बेन स्टोक्स की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने चौथा टेस्ट मैच जीता था. इससे पहले उसने शुरुआती तीनों टेस्ट गंवा दिए. पांचवां और आखिरी टेस्ट में भी मेहमानों को 5 विकेट से हार मिली. टीम के लचर प्रदर्शन से इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड नाखुश है और वह टीम के घर लौटने पर हार की समीक्षा करेगा.

एशेज सीरीज हार पर इंग्लैंड में हाहाकार.

नई दिल्ली. इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज 1-4 से हार गई. ऑस्ट्रेलिया ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बाद पांचवें और अंतिम टेस्ट में पांच विकेट से जीत हासिल की. आखिरी टेस्ट मैच की पहली पारी में 384 रन बनाने वाली इंग्लैंड की टीम जैकब बेथेल के 154 रन के बावजूद खेल के पांचवें और अंतिम दिन अपनी दूसरी पारी में 342 रन बनाकर आउट हो गई. इस तरह से पहली पारी में 567 रन बनाकर 183 रन की बढ़त हासिल करने वाली ऑस्ट्रेलिया की टीम को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य मिला. लगातार विकेट गिरने और एक विवादास्पद डीआरएस समीक्षा के बाद तनाव बढ़ता गया, लेकिन एलेक्स कैरी ने विजयी रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 31.2 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन तक पहुंचाया. ऑस्ट्रेलिया ने पहले तीन टेस्ट जीतकर एशेज पहले ही अपने नाम सुरक्षित कर ली थी. इंग्लैंड ने मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट में जीत हासिल की थी.

एशेज सरीज (Ashes Series) में बुरी तरह हार के बाद इंग्लैंड में हड़कंप मच गया है.इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड इंग्लैंड के खिलाड़ियों और मैनेजमेंट के प्रदर्शन की जांच करेगा. ईसीबी के मुख्य कार्यकारी रिचर्ड गोल्ड ने कहा है कि आने वाले महीनों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे. इंग्लैंड को गुरुवार को पांचवें टेस्ट में पांच विकेट से हार मिली थी, जिसके बाद गोल्ड ने टीम के खराब प्रदर्शन पर बयान दिया. उन्होंने कहा कि हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम और क्रिकेट डायरेक्टर रॉब की की योजना, रणनीति और तैयारी की भी समीक्षा होगी.

एशेज सीरीज हार पर इंग्लैंड में हाहाकार.

‘हम आने वाले महीनों में जरूरी बदलाव करेंगे’
इसके अलावा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन, व्यवहार और हालात के हिसाब से ढलने की क्षमता को भी देखा जाएगा. गोल्ड ने कहा, ‘यह एशेज दौरा बड़ी उम्मीदों के साथ शुरू हुआ था, इसलिए यह बहुत निराशाजनक है कि हम ऑस्ट्रेलिया में एशेज जीतने का अपना लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए. हमने कुछ हिस्सों में अच्छा खेला. गोल्ड ने कहा कि क्रिकेट बोर्ड जल्दी सुधार करने के लिए तैयार है क्योंकि टीम अगले महीने भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा, हम आने वाले महीनों में जरूरी बदलाव करेंगे.’

डीआरएस ने सीरीज के आखिरी दिन भी इंग्लैंड का साथ नहीं दिया
डिसीजन रिव्यू सिसटम (DRS) ने सीरीज के आखिरी दिन भी इंग्लैंड का साथ नहीं दिया. जब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना किसी नुकसान के 33 रन था तब वेदरल्ड ने ब्रायडन कार्स की गेंद पर शॉट खेलने के प्रयास में विकेटकीपर को कैच दे दिया, लेकिन अंपायर अहसान रजा ने अपील ठुकरा दी. इसके बाद इंग्लैंड ने डीआरएस लिया. डीआरएस तकनीक से ऐसा प्रतीत हुआ कि जब गेंद वेदरल्ड के बल्ले के निचले हिस्से से गुजरी और विकेटकीपर तक पहुंची, तब हल्की सी सरसराहट हुई। लेकिन टीवी अंपायर कुमार धर्मसेना ने माना कि इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं है कि गेंद बल्ले को स्पर्श करके गई थी.

रिप्ले देखने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी स्तब्ध रह गए
स्टेडियम की स्क्रीन पर डीआरएस रिप्ले देखने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी स्तब्ध रह गए. कार्स अंपायर रजा से बहस करने लगे जिसके बाद स्टोक्स को हस्तक्षेप करके उन्हें दूर हटाना पड़ा. स्टोक्स ने शांत भाव से अंपायर के पास जाकर निर्णय प्रक्रिया पर चर्चा की और खेल जारी रखा.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

homecricket

एशेज सीरीज हार से ईसीबी नाखुश, मैकुलम खुद हेड कोच पद छोड़ने के मूड में नहीं



Source link