Car overturned on the slope of a highway bridge, five injured | हाईवे पुल की ढलान पर पलटी कार, पांच घायल

Car overturned on the slope of a highway bridge, five injured | हाईवे पुल की ढलान पर पलटी कार, पांच घायल


दतियाएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक
  • ग्वालियर झांसी हाईवे पर अब्बास के ढाबा के सामने हुई घटना, घायल अस्पताल में भर्ती

ग्वालियर झांसी हाईवे पुल पर ढलान उतरते ही एक ओमिनी कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना सोमवार दोपहर 2 बजे की बताई गई। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार झांसी निवासी प्यारेलाल (25) पुत्र नारायण दास कुशवाहा सोमवार को दोपहर में ओमिनी कार क्रमांक यूपी 93 एच 0016 से अपने परिवार के साथ ग्वालियर से झांसी जा रहे थे। जैसे ही ग्वालियर-झांसी हाइवे पुल की ढलान उतरे तभी ढलान पर कार अनियंत्रित होकर अब्बास ढाबा के सामने पलट गई। कार पलटते ही उसमें सवार लोगों की चीखपुकार मच गई। जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस और 108 मौके पर पहुंची।

देहात लोकेशन की 108 के ईएमटी प्रमोद शर्मा व संजय शर्मा ने घायल प्यारेलाल, उनकी मां दुर्गा (60), पिता नारायण (65) पुत्र रामप्रसाद कुशवाहा, दामाद जितेंद्र पुत्र सुरेश कुशवाहा को प्राथमिक उपचार के बाद सीधे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। कार बीच सड़क पर पलटने से जाम की स्थिति निर्मित न हो इसलिए पुलिस ने एक तरफ का सड़क मार्ग बंद कराया। कार को सड़क से हटवाने के बाद आवागमन बहाल हुआ।



Source link