इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से हुई मौतों के मामले ने डबरा में यूथ कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकाला और प्रदेश सरकार एवं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
.
मंत्री के बयान पर नाराजगी और इस्तीफे की मांग
यूथ कांग्रेस नेताओं ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दूषित पानी से हुई मौतें सरकार की गंभीर विफलता को दर्शाती हैं।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल
जुलूस का नेतृत्व यूथ कांग्रेस डबरा विधानसभा अध्यक्ष ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, विधानसभा अध्यक्ष जमील खान, ब्लॉक अध्यक्ष केदार रावत और देव बंसल, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर रावत, कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी सहित कई कांग्रेस नेता और युवा शामिल थे।
जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग
वक्ताओं ने कहा कि प्रशासन की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण आम जनता को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। यूथ कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि जब तक पीड़ित परिवारों को न्याय नहीं मिलेगा और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण), ग्वालियर के कार्यकारी अध्यक्ष रंगनाथ तिवारी ने कहा, “दूषित पानी से लोगों की मौत सरकार और प्रशासन की विफलता को दर्शाती है। जिम्मेदार अधिकारियों और दोषियों पर तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।”
मशाल जुलूस का शांतिपूर्ण समाप्त
जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इस गंभीर मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।