हरदा जिले के छीपाबड़ क्षेत्र में गुरुवार रात एक बाइक और बोलेरो की टक्कर हो गई। चारुवा रोड पर हुए इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
.
पुलिस के अनुसार, खिरकिया के दीपगांव निवासी बबलू काजले (32) गुरुवार रात को बाइक से कहीं जा रहा था। इस दौरान चारुवा रोड पर बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बबलू काजले की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शुरू की जांच
मृतक का शव खिरकिया अस्पताल के फ्रीजर में रखा गया है और शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। छीपाबड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में शामिल बोलेरो वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने बताया कि बबलू काजले शादीशुदा है और मजदूरी करता था। उसके तीन बच्चे, दो लड़के और एक लड़की है।

पिता को लेने खिरकिया रेलवे स्टेशन आ रहा था
छीपाबड़ एसआई आदित्य करदाते ने बताया कि व्यक्ति अपने घर से पिता को लेने खिरकिया रेलवे स्टेशन आ रहा था। पिता भोपाल में इलाज कराकर परिजनों के साथ घर लौट रहे थे। युवक के साथ एक दूसरी बाइक से उसका भाई भी उसके पीछे आ रहा था।