India vs New Zealand 1st ODI: श्रेयस अय्यर के लिए खुशखबरी, टीम इंडिया से एक साथ जुड़े ये 4 खिलाड़ी, प्लेइंग 11 में जगह पक्की

India vs New Zealand 1st ODI: श्रेयस अय्यर के लिए खुशखबरी, टीम इंडिया से एक साथ जुड़े ये 4 खिलाड़ी, प्लेइंग 11 में जगह पक्की


India vs New Zealand 1st ODI: फैंस को जिस पल का बेसब्री से इंतजार है, वो घड़ी आने वाली है. ये तारीख है 11 जनवरी. इस दिन से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है. पहला मुकाबला बड़ौदा के क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. पिछले हफ्ते ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल जैसे स्टार वहां पहुंच चुके थे. अब 4 और खिलाड़ी टीम से जुड़े हैं. इनमें चोट से पूरी तरह ठीक होने वाले श्रेयस अय्यर का नाम भी है, जिन्हें BCCI की तरफ से हरी झंडी मिल चुकी है. वो पूरी तरह फिट हैं और पहले मैच की प्लेइंग 11 में नजर आ सकते हैं.

क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि 8 जनवरी को 4 खिलाड़ी टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. इनमें श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा का नाम है, जो विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में व्यस्त थे. टीम के सभी खिलाड़ियों को 7 जनवरी तक बड़ौदा पहुंचना था, लेकिन ये चारों विजय हजारे ट्रॉफी के 7वें राउंड में 8 तारीख को अपनी स्टेट टीमों के लिए खेले. इसी वजह से उनके टीम से जुड़ने में देरी हुई. श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा टीम से जुड़ने के बाद अब अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे. इन सभी को प्लेइंग 11 में जगह मिलना लगभग पक्का माना जा रहा है.

अलग-अलग टीमों का हिस्सा थे चारों खिलाड़ी

श्रेयस अय्यर विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई टीम के कप्तान की भूमिका में थे. वहीं पंत दिल्ली टीम की कमान संभाल रहे थे और रवींद्र जडेजा सौराष्ट्र टीम का हिस्सा थे, जबकि मोहम्मद सिराज हैदराबाद की ओर से खेल रहे थे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को आराम दिया गया है. हार्दिक भी विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा टीम के लिए खेल रहे हैं, जबकि बुमराह मैदान से दूर हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


वनडे सीरीज में इनका दिखेगा जलवा

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर नजर आएंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर जैसे नाम हैं. रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव स्पिन डिपार्टमेंट में दिखेंगे. वहीं तेज गेंदबाजी डिपार्टमेंट में प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को मौका मिला है.

IND vs NZ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

ये भी पढ़ें: Team India को बड़ा झटका! अचानक पेट में दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती हुआ ये स्टार बल्लेबाज, न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I खेलना मुश्किल



Source link