Sports Top 5 News Story: महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 2026 सीजन की शुरुआत आज से होने जा रही है. महिला प्रीमियर लीग (WPL) का 2026 सीजन 9 जनवरी से 5 फरवरी तक खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में 5 टीमें एक ट्रॉफी के लिए जंग लड़ेंगी और कुल 22 मैच खेले जाएंगे. दूसरी तरफ तिलक वर्मा राजकोट में पेट की सर्जरी के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन T20I मैचों से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बात की पुष्टि की. पढ़िए आज की क्रिकेट जगत की ये 5 बड़ी खबरें.
1. WPL 2026 का आगाज आज से
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के 2026 सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है. 9 जनवरी से 5 फरवरी तक महिला प्रीमियर लीग (WPL) का 2026 सीजन खेला जाएगा. WPL 2026 में 5 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 22 मैच खेले जाएंगे. WPL 2026 का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी को खेला जाएगा. आज यानी 9 जनवरी को WPL 2026 का पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा.
2. तिलक वर्मा 3 T20I से बाहर
तिलक वर्मा राजकोट में पेट की सर्जरी के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले तीन T20I मैचों से बाहर हो गए हैं. 23 साल के तिलक वर्मा को बुधवार शाम को एक सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में इमरजेंसी सर्जरी करवानी पड़ी, क्योंकि उन्हें दिन में पेट में तेज दर्द हुआ था. मेडिकल स्कैन से पता चला कि सर्जरी तुरंत करने की जरूरत है, जिसके बाद डॉक्टरों ने बिना किसी देरी के ऑपरेशन किया.
3. श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर बड़ा अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलने की मंजूरी मिल गई है. इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज में खेलना श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर निर्भर था. जानकारी के मुताबिक श्रेयस अय्यर का रिहैब अब पूरा हो चुका है.
4. बांग्लादेश ने ICC को दूसरा लेटर भेजा
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने ICC को औपचारिक रूप से दूसरा लेटर भेजा है. इस लेटर में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत जाने को लेकर खास सुरक्षा चिंताओं के बारे में बताया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साथ ही वेन्यू को श्रीलंका में बदलने की अपनी मांग को दोहराया है.
5. शाहीन अफरीदी ने भारत को दी धमकी
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने 2026 ICC T20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ होने वाले हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले टीम इंडिया को धमकी दी है. शाहीन अफरीदी ने कहा है कि हम मैदान पर भारत को जवाब देंगे. T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 18 फरवरी को होगा.