इंस्टाग्राम पर कट्टे के साथ वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार: सतना पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा, कट्टा और कारतूस बरामद – Satna News

इंस्टाग्राम पर कट्टे के साथ वीडियो बनाने वाला गिरफ्तार:  सतना पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा, कट्टा और कारतूस बरामद – Satna News



सतना में सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ वीडियो वायरल होने के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस ने वीडियो में दिख रहे युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है।

.

पुलिस के मुताबिक बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवक कट्टा लहराते हुए दिख रहा था। यह वीडियो ‘महेंद्र यादव’ नाम की आईडी से पोस्ट किया गया था। वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही जांच शुरू की गई।

पुलिस ने हथियार बरामद किए जांच के दौरान युवक की पहचान महेंद्र पाल उर्फ बुल्ली यादव, पिता रामचंद्र पाल, निवासी ग्राम भटनवारा के रूप में हुई। पुलिस टीम उसके घर पहुंची और तलाशी ली।

तलाशी में आरोपी के पास से .315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला। गवाहों के सामने हथियार जब्त कर लिया गया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल सतना भेज दिया गया।



Source link