इंदौर में रालामंडल के पास सड़क हादसा: ट्रक में घुसी नेक्सन, पार्टी से लौट रहे 3 की मौत; एक युवती घायल – Indore News

इंदौर में रालामंडल के पास सड़क हादसा:  ट्रक में घुसी नेक्सन, पार्टी से लौट रहे 3 की मौत; एक युवती घायल – Indore News



इंदौर के रालामंडल क्षेत्र के पास शुक्रवार अलसुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार नेक्सन कार के आगे चल रहे ट्रक में घुस जाने से दो युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को निजी अस्पताल में भर

.

पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल के पास हुआ। थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि नेक्सन कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार दो युवक और एक युवती की मौके पर ही जान चली गई। मृतकों की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है।

ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हुआ

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। इस दुर्घटना में अनुष्का नाम की युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीआई देवेंद्र मरकाम के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कार सवार युवक-युवतियां संभवतः छात्र थे और पार्टी मनाकर लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।



Source link