मैं तो कप्तान ही बोलूंगा, जय शाह ने रोहित से ऐसा क्या कहा? जिसे सुनते ही खिखिला उठे हिटमैन, शाहरुख खान का रिएक्शन हो गया वायरल

मैं तो कप्तान ही बोलूंगा, जय शाह ने रोहित से ऐसा क्या कहा? जिसे सुनते ही खिखिला उठे हिटमैन, शाहरुख खान का रिएक्शन हो गया वायरल


Jay Shah Praised Rohit Sharma: रोहित शर्मा 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जलवा दिखाएंगे. इस सीरीज से पहले उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें रोहित को बीसीसीआई के पूर्व सचिव और मौजूदा आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनते ही रोहित मुस्कुरा उठे. जब रोहित मुस्कुराए तो उनके पास बैठे अभिनेता शाहरुख खान का रिएक्शन वायरल हो गया. यह वीडियो एक इवेंट का है, जिसमें कई सेलेब्रिटी शामिल हुए थे. सबसे पहले जानते हैं आखिर जय शाह ने क्या कहा…

वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि जय शाह माइक हाथ में लेकर कहते हैं कि ‘हमारे कप्तान इधर बैठे हैं. मैं तो कप्तान ही बोलूंगा, क्योंकि आप 2 ट्रॉफी जीतकर लाए हैं. 2023 में लगातार 10 जीत के बाद हम दिल जीते, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाए. फरवरी 2024 में मैंने राजकोट में बोला था कि इस बार हम दिल भी जीतेंगे और कप भी जीतेंगे.’

शाहरुख खान का रिएक्शन भी वायरल

जय शाह से खुद के लिए यह शब्द सुनते ही रोहित शर्मा के चेहरे पर मुस्कान थी. जैसे ही जय शाह ने रोहित को ‘भारत का कप्तान’ कहकर संबोधित किया, तो हिटमैन का चेहरा खिल गया. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जय शाह की यह बात न सिर्फ रोहित को पसंद आई, बल्कि उनके पास बैठी पत्नी रितिका के चेहरे पर भी स्माइल थी और उनके पास बैठे बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का रिएक्शन भी देखने लायक था. उन्होंने खूबसूरत मुस्कान के साथ रोहित की तरफ देखा.

Add Zee News as a Preferred Source


क्यों खास था ये पल?

अब सवाल ये है कि आखिर ये पल खास क्यों था? तो जान लीजिए रोहित शर्मा फिलहाल कप्तान नहीं हैं. उन्होंने पिछले साल अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाया था, जिसके बाद शुभमन गिल को कप्तानी दी गई थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ गिल की कप्तानी में ही रोहित खेलेंगे. भले ही रोहित कप्तान न हों, लेकिन उन्होंने अपनी कप्तानी में जो कमाल किया है, उसके जय शाह बहुत बड़े फैन हैं. इसलिए वो उन्हें कप्तान कहकर ही बुलाते हैं.

किस इवेंट में जय शाह ने की रोहित की तारीफ?

ये वीडियो 7 जनवरी को मुंबई में आयोजित United in Triumph इवेंट का है, जिसमें भारत की तीन वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रिकेट टीमें, पुरुष टीम, महिला टीम और ब्लाइंड महिला टीम को सम्मानित किया गया. इस मौके पर भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारे और दिग्गज मौजूद रहे. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और बीसीसीआई सचिव जय शाह भी इस ऐतिहासिक समारोह का हिस्सा बने.इस खास मौके पर रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी ने कहा कि यह इवेंट पूरे देश की ओर से खिलाड़ियों के लिए धन्यवाद और सम्मान व्यक्त करने का एक सामूहिक प्रयास है.

रोहित ने जिताई हैं 2 ICC ट्रॉफी

रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को आईसीसी की दो बड़ी ट्रॉफी दिलाई हैं. साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को मात देकर भारत ने खिताब जीता था. इसके बाद रोहित ने 2025 में न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी दिलाई. इससे पहले 2023 में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया बिना कोई मैच गंवाए फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार मिली थी. उस पूरे वर्ल्ड कप में रोहित की कप्तानी कमाल की रही थी. इसलिए उन्हें हर कोई सलाम करता है. इतना ही नहीं, रोहित अपनी कप्तानी में 2018 और फिर 2023 में एशिया कप की ट्रॉफी भी जिता चुके हैं.

कैसा है रोहित शर्मा का कप्तानी रिकॉर्ड?

दाएं हाथ के तूफानी ओपनर रोहित शर्मा ने दिसंबर 2021 में भारत की फुल-टाइम वनडे कप्तानी संभाली थी. वो विराट कोहली के बाद कप्तान बनाए गए थे. तब से लेकर 2025 तक रोहित ने कुल 56 वनडे मैचों में टीम को लीड किया, जिनमें से 42 मुकाबले जीते, 12 हारे, जबकि 1 मैच टाई रहा और 1 का कोई नतीजा नहीं निकला. ये आंकड़े किसी भी कप्तान के लिए शानदार माने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: BCCI से पंगा लेना पड़ा भारी! मुस्तफिजुर के बाद लपेटे में आए कप्तान लिटन दास समेत कई खिलाड़ी, लगने वाला है लाखों का झटका, जानिए कैसे?





Source link