आगर मालवा के सुसनेर स्थित शासकीय बालक माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को विकासखंड स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी सत्र 2025-26 का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए नवाचार
.
प्रदर्शनी की मुख्य थीम “विकसित और आत्मनिर्भर भारत” रखी गई थी। विद्यार्थियों ने सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन एवं प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती प्रौद्योगिकी, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा जल संरक्षण एवं प्रबंधन जैसे विभिन्न विषयों पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी ने कहा कि ऐसे मॉडल जटिल विषयों को सरल रूप में समझने में सहायक होते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ये प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को विकसित करती हैं।
बीआरसी कार्यालय से प्रशिक्षण प्रभारी विजय जैन, संतोष भैनिया और उल्लास समन्वयक ईश्वर ओसारा सहित अन्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके मॉडलों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
प्रदर्शनी का मूल्यांकन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुसनेर के पारस जैन, दीपक जैन और अशरफ मंसूरी ने किया। कार्यक्रम के अंत में एक दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने “प्लास्टिक प्रदूषण कम करने” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जनशिक्षक केंद्र से रामदयाल गुर्जर, रोशन बैग, शिवलाल ओसारा, कमलेश जैन, इख्तियार खान सहित विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक भी उपस्थित रहे।