Last Updated:
महिंद्रा XUV 7XO भारत में XUV700 की जगह आई नई एसयूवी है, जिसकी कीमत 13.66 लाख से 24.11 लाख रुपये है और यह टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार से मुकाबला करती है.
महिंद्रा XUV 7XO भारतीय बाजार में XUV700 की जगह लेने वाली नई एसयूवी है. इस एसयूवी में डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स के मामले में कई अपग्रेड किए गए हैं, हालांकि इसके डायमेंशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है. XUV 7XO की शुरुआती कीमत 13.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 24.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. ये कीमतें पहले 40,000 ग्राहकों के लिए लागू होंगी.

यह एसयूवी टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार और एमजी हेक्टर प्लस जैसी गाड़ियों से मुकाबला करती है. XUV 7XO छह ट्रिम लेवल्स में आती है: AX, AX3, AX5, AX7, AX7T (टेक) और AX7L (लक्जरी). इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन के साथ मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं, जिससे इसके कई वेरिएंट्स बनते हैं.

महिंद्रा XUV 7XO: इंजन महिंद्रा XUV 7XO का 2.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन, जिसे ‘mStallion’ कहा जाता है, एक चार-सिलेंडर डायरेक्ट-इंजेक्शन पावरट्रेन है, जो 203 एचपी की पावर और 380 एनएम का पीक टॉर्क देता है. वहीं, XUV 7XO का डीजल वेरिएंट कंपनी के ‘mHawk’ इंजन के साथ आता है, जो 6-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ 185 एचपी और 420 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक वर्जन में 450 एनएम का टॉर्क मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

महिंद्रा XUV 7XO: फीचर्स इस एसयूवी में कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल 10.25-इंच एचडी डिस्प्ले विद डीपीओ, एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले के लिए वायरलेस कनेक्टिविटी, AdrenoX सिस्टम और एलेक्सा इंटीग्रेशन के साथ 60 से ज्यादा फंक्शन मिलते हैं. इसके अलावा इसमें इंडिपेंडेंट सस्पेंशन विद डायनामिक डैम्पिंग भी दिया गया है.

फीचर्स की लिस्ट में लेदरेट सीट, पैनोरमिक स्काय रूफ, क्रूज कंट्रोल, मेमोरी के साथ पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और पुश-बटन इग्निशन शामिल हैं. सुरक्षा और सुविधा के लिए छह एयरबैग, 540-डिग्री कैमरा सिस्टम, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन सिस्टम, एयर प्यूरीफिकेशन सिस्टम, डीवीआर और स्मार्ट लॉकिंग फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें R18 डायमंड-कट अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं.

महिंद्रा XUV 7XO: कलर और इंटीरियर इस एसयूवी के लिए पेंट ऑप्शंस में डेजर्ट मिस्ट, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, मिडनाइट ब्लैक, नेब्युला ब्लू, रूबी वेलवेट और स्टेल्थ ब्लैक शामिल हैं. महिंद्रा ने इसमें नया बेज-एंड-ब्राउन इंटीरियर कलर थीम दिया है, जबकि टॉप ट्रिम्स में टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील टू-टोन लेदर में लिपटा हुआ है.

महिंद्रा 7XO AX- 13.66 लाख महिंद्रा 7XO AX- 16.02 लाख महिंद्रा 7XO AX5 – 17.52 लाख महिंद्रा 7XO AX7 – 18.48 लाख