बच्चों ने कलेक्टर से कहा: स्कूल की छुट्टी मत कीजिए: घर पर मन नहीं लगता, निरिक्षण के दौरान बच्चे बोले- डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी बनना है – Ujjain News

बच्चों ने कलेक्टर से कहा: स्कूल की छुट्टी मत कीजिए:  घर पर मन नहीं लगता, निरिक्षण के दौरान बच्चे बोले- डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी बनना है – Ujjain News



शुक्रवार को उज्जैन कलेक्‍टर रौशन सिंह ने ग्राम गंगेडी और राघौपिपल्या का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कुछ ग्रामीणों से बात की और एक स्कूल में जाकर बच्चो से भी मिले। इस दौरान बच्चों ने कलेक्टर से स्कूल की छुट्टियां नहीं करने की बात की। बच्चे बोले सर घ

.

कलेक्‍टर रौशन कुमार सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रेयांस कूमट, ग्राम राघोपिप्‍लिया, ग्राम गंजेड़ी के सरपंच और ग्रामीण अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्‍टर सिंह ने शासकीय विद्यालय गंगेड़ी में छात्रों से चर्चा कर सभी को उनके भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों ने कलेक्‍टर सिंह से कहा कि ठंड के कारण स्‍कूल का अवकाश होने पर घर पर मन नहीं लगा, विद्यालय में आकर उन्‍हें अच्‍छा भोजन, मित्रों के साथ खेल-कूद का अवसर और पढ़ाई का अवसर मिलता है।

छात्रा बोली- मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती हूं

इस बीच एक छात्रा ने कलेक्‍टर से कहा कि मैं पुलिस अधिकारी बनना चाहती हूं। जिस पर कलेक्टर ने सभी बच्चों से उनके भविष्य को लेकर चर्चा की तो बच्चों ने आर्मीमैन, डॉक्टर ,इंजीनियर, पुलिस, ओलिंपिक खिलाडी और साइंटिस्ट बनने की बात की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ग्राम गंगेडी में संपत बाई परमानंद से चर्चा कर नल जल योजना से नल के जल की उपलब्धता की जानकारी ली। लाडली बहना योजना, खाद की उपलब्धता,बिजली की उपलब्धता की जानकारी प्राप्‍त की।



Source link