Usman Khawaja 78 Runs in just 48 balls: 8 जनवरी को अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का आखिरी मुकाबला खेलने वाले एक दिग्गज क्रिकेटर ने टी20 में तबाही मचाई है. संन्यास के बाद जब वो मैदान पर उतरा तो टी20 क्रिकेट में बल्ले से रनों की बारिश कर डाली. टेस्ट क्रिकेट के तौर पर पहचान स्थापित करने वाला ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि उस्मान ख्वाजा हैं, जिन्होंने 8 जनवरी को खत्म हुई एशेज सीरीज 2025-26 का 5वां टेस्ट अपने इंटरनेशनल करियर के आखिरी मुकाबले के तौर पर खेला. एशेज सीरीज खत्म होने के 2 दिन बाद वो 10 जनवरी को बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन में खेलने उतरे और गेंदबाजों के होश उड़ा दिए.
बाएं हाथ के इस ओपनर ने बतौर कप्तान खेलते हुए 48 बॉल पर 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले. इस पारी के दम पर उन्होंने अपनी टीम को एकतरफा जीत दिला दी.
दरअसल, उस्मान ख्वाजा बिग बैश लीग के मौजूदा सीजन के 29वें मैच में खेलने उतरे थे. यह मुकाबला ब्रिस्बेन हीट बनाम सिडनी थंडर के बीच हुआ. डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली टीम सिडनी ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 180 रन किए थे. कप्तान वॉर्नर ने 56 बॉल पर 8 चौके और 3 छक्कों के दम पर 82 रन कूटे. अब बारी थी चेज की. ब्रिस्बेन हीट ने धमाकेदार अंदाज में शुरुआत की. ओपनर जैक वाइल्डरमथ और उस्मान ख्वाजा ने पहली बॉल से अटैक किया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई. जैक 15 बॉल पर 39 रन ठोककर आउट हो गए, लेकिन कप्तान ख्वाजा ने तूफानी अंदाज में बैटिंग जारी रखी.
(@BBL) January 10, 2026
सीजन का पहला मैच खेलने उतरे थे
उस्मान ख्वाजा 48 बॉल पर 78 रन बनाकर 7 चौके और 3 छक्के लगाकर आउट हुए. उनकी टीम ने 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर यह टारगेट हासिल कर लिया. इस सीजन वो पहली बार मैदान पर उतरे थे, क्योंकि इससे पहले एशेज सीरीज में कंगारू टीम का हिस्सा थे. इस पारी के दम पर उन्होंने ये बता दिया कि इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वो और घातक हो चुके हैं.
(@BBL) January 10, 2026
पाकिस्तान में जन्मे थे उस्मान ख्वाजा
उस्मान ख्वाजा का जन्म पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुआ था, लेकिन वो 4 साल की उम्र में ही ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स पहुंच गए थे. यहीं वो पले-बढ़े. फिर क्रिकेट में करियर बनाया. कड़ी मेहनत के दम पर ऑस्ट्रेलिया की टीम में चुने गए. वो पाकिस्तान में जन्मे ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर हैं. उन्होंने साल 2011 से लेकर 2025 तक करीब 14 साल खेला. टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट में उन्हें मौका दिया गया, लेकिन सफलता सिर्फ टेस्ट में मिली.
कैसा रहा उस्मान ख्वाजा का क्रिकेट करियर?
उस्मान ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलते हुए 88 टेस्ट की 157 पारियों में 42.95 की औसत से कुल 6229 रन बनाए, जिसमें 16 शतक और 28 अर्धशतक शामिल थे. वहीं 40 वनडे की 39 पारियों में 2 शतक और 12 फिफ्टी के दम पर 1554 रन बनाए थे. टी20 के 9 मैचों में 241 रन उनके नाम दर्ज हैं. वो आखिरी बार वनडे में साल 2019, टी20 में 2016 में दिखे थे और टेस्ट में 2026 के पहले हफ्ते में रिटायर हुए.