MIW vs RCBW मैच में गजब कांड! नदीन डी क्लर्क को एक गेंद पर दो बार कैसे मिला जीवनदान? ऐसा नजारा नहीं देखा होगा!

MIW vs RCBW मैच में गजब कांड! नदीन डी क्लर्क को एक गेंद पर दो बार कैसे मिला जीवनदान? ऐसा नजारा नहीं देखा होगा!


Mumbai Indians Women vs Royal Challengers Bengaluru Women: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई. शुक्रवार को नवी मुंबई के डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी स्टेडियम में खेले गए ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के जबड़े से जीत छीनकर सनसनी मचा दी. साउथ अफ्रीका की स्टार महिला ऑलराउंडर नदीन डी क्लर्क ने फिर बता दिया कि इस समय उनसे बेहतर फिनिशर कोई और नहीं है. एक समय पर ऐसा लगा कि मैच पूरी तरह से मुंबई इंडियंस के कब्जे में है, लेकिन जब तक नदीन डी क्लर्क मैदान पर थीं, RCB के फैंस की सांसे चल रही थी, फिर आखिरी ओवर में जो हुआ, उसने इस टूर्नामेंट को नई उड़ान देने का काम किया है.

RCB महिला टीम को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रनों की दरकार थी. 7 विकेट गिर चुके थे, इसलिए सारा दारोमदार नदीन डी क्लर्क के मजबूत कंधे पर था. यही वजह है कि उन्होंने पहली दो गेंद पर सिंगल लेने से मना कर दिया. अब आरसीबी को 4 गेंदों पर 18 रन चाहिए थे. नदीन डी क्लर्क ने 6,4,6,4 लगाकर क्रिकेट जगत में सनसनी मचा दी. उन्होंने RCB को हारी हुई बाजी जीता दी.

एक गेंद पर 2 जीवनदान

Add Zee News as a Preferred Source


बता दें कि नदीन डी क्लर्क की पारी 19वें ओवर में ही खत्म हो जाती और मैच आराम से मुंबई इंडियंस की झोली में थी, लेकिन किस्मत साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी के साथ था. आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्हें एक ही गेंद पर दो जीवनदान मिले. जी हां, 19वें ओवर की चौथी गेंद पर नदीन डी क्लर्क का अमेलिया केर ने आसान कैच टपका दिया. उसके बाद भी नदीन डी क्लर्क को आउट करने का मौका था. दो रन लेने के चक्कर में वो बहुत पीछे रह गई थीं, लेकिन गेंद विकेट कीपर कमलिनी के हाथ से फिसल गया और RCB के बल्लेबाज को एक ही गेंद पर दो जीवनदान मिले. इस मौके का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और मुंबई इंडियंस के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए, अपनी टीम को यादगार जीत दिलाई. नदीन डी क्लर्क ने 44 गेंदों पर 63 रन बनाए और इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 2 छक्के निकले. इससे पहले मुंबई इंडियंस ने 154 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जिसे आरसीबी ने आखिरी गेंद पर हासिल कर WPL 2026 में जीत के साथ खाता खोला.

ये भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप में तूफान आने वाला है… संजू सैमसन ने उठाया बड़ा कदम, महान खिलाड़ी से ले रहे स्पेशल ट्रेनिंग; VIDEO

 



Source link