मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (पन्ना एवं छतरपुर) के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को पन्ना नेशनल पार्क के मड़ला प्रवेश द्वार पर सात दिवसीय मिलेट्स फूड फेस्टिवल का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उईके ने दीप प्रज्जवलित
.
उद्घाटन के बाद केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके ने स्थानीय उत्पादों के 14 स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की।
मंत्री ने कहा कि ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना के साथ शुद्ध और पौष्टिक श्रीअन्न (मिलेट्स) उत्पादों के विक्रय से पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी।
फूड फेस्टिवल में महिलाएं कोदो, कुटकी, ज्वार, बाजरा, रागी, मक्का और अलसी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर जैविक उत्पादों का विक्रय कर रही हैं। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री, सांसद विष्णुदत्त शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधियों ने पारंपरिक देशी भोजन का आनंद लिया। बुंदेली व्यंजनों के स्टॉल पर्यटकों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

इस अवसर पर खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पन्ना विधायक बृजेन्द्र प्रताप सिंह, राजनगर विधायक अरविन्द पटेरिया, कलेक्टर ऊषा परमार और आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह फेस्टिवल मड़ला गेट पर 15 जनवरी तक जारी रहेगा।