Strong sunshine blossomed since morning, heat increased, | सुबह से खिली तेज धूप ने फिर बढ़ाई उमस, गर्मी ने किया बेहाल

Strong sunshine blossomed since morning, heat increased, | सुबह से खिली तेज धूप ने फिर बढ़ाई उमस, गर्मी ने किया बेहाल


श्योपुर6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार की रात कराहल में हुई बारिश के रविवार को लोगों उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन सोमवार को सुबह से खिली तेज धूप ने एक बार फिर लोगों को अपनी तपन का अहसास करा दिया। इससे तापमान 1 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। जबकि हवा का रुख बदलने से न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सुबह से ही सूरज के तेवर बढ़ते दिखाई दिए। इससे तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

यह बीते रोज के मुकाबले 1 डिग्री अधिक था। रविवार को तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शहर में अब हवा का रुख बदलना शुरू हो गया है। रात में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को दिनभर की उमस से राहत मिलने लगी है। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बीते रोज के मुकाबले 2 डिग्री सेल्सियस कम है।



Source link