मंदसौर जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पीपलखूंटा में शनिवार को एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक पति ने अपनी पत्नी ममता और उसकी बुआ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी, जिससे दोनों महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तत्काल मन्दसौर जिला अस्प
.
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और कोर्ट में उनकी पेशी भी थी। कोर्ट से लौटने के बाद ममता अपनी बुआ के साथ पीपलखूंटा गई थीं। इसी दौरान पति राजनाथ वहां पहुंचा और विवाद के दौरान पहले अपनी पत्नी ममता पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जब उनकी बुआ उन्हें बचाने आईं, तो आरोपी ने उन पर भी पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
दोनों महिलाएं अस्पताल में भर्ती हैं। पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
35 फीसदी झुलसी पत्नी, बुआ भी गंभीर आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, ममता का चेहरा, छाती और पेट करीब 35 प्रतिशत तक झुलस चुका है और उनकी हालत गंभीर है। दूसरी घायल महिला कासूबाई का भी बर्न वार्ड में उपचार जारी है।
15 साल पहले हुई थी शादी ममता और राजनाथ की शादी 15 साल पहले हुई थी, और पिछले एक साल से वे अलग रह रहे थे। दंपती के तीन बेटे हैं।
पीड़ित परिवार ने सुवासरा पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ममता के पिता राम सिंह नाथ का कहना है कि तीन महीने पहले उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें दामाद द्वारा बेटी को जलाने की धमकी देने की बात कही गई थी। उनका आरोप है कि यदि समय रहते कार्रवाई होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।
नाहरगढ़ पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
देखिए तस्वीरें…


