दिग्विजय सिंह ने प्रेरणा बच्चन को दी श्रद्धांजलि: बड़वानी में बोले- बाला बच्चन मेरे बेटे जैसे, इस परिवार से बचपन से नाता रहा – Barwani News

दिग्विजय सिंह ने प्रेरणा बच्चन को दी श्रद्धांजलि:  बड़वानी में बोले- बाला बच्चन मेरे बेटे जैसे, इस परिवार से बचपन से नाता रहा – Barwani News


बड़वानी में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार शाम को पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन के गांव कासेल पहुंचे। वहां उन्होंने बाला बच्चन से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। दरअसल, बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन का शुक्रवार सुबह इंदौर में एक सड़

.

मुलाकात के दौरान दिग्विजय सिंह काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बाला बच्चन को गले लगाकर ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि बाला बच्चन उनके बेटे जैसे हैं और उनका इस परिवार से बचपन से ही गहरा नाता रहा है।

दिग्विजय सिंह ने याद किया कि बाला बच्चन की शादी कराने में भी उनकी बड़ी भूमिका थी और उनके ससुर सोमजी भाई उनके पुराने मित्र हैं।

बेटी के निधन से परिवार में शोक

बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन ने बीएमएस और एमबीए की पढ़ाई पूरी की थी। इंदौर के रालामंडल के पास हुए एक सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। इस दुखद खबर के बाद से ही कासेल में शोक का माहौल है।

नेताओं का लगा जमावड़ा

बेटी के जाने के दुख में शामिल होने के लिए कासेल में बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही दलों के बड़े नेताओं और समर्थकों का पहुंचना लगातार जारी है। सभी ने पीड़ित परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

दिग्विजय ने प्रेरणा बच्चन को श्रद्धांजलि दी।

दिग्विजय ने प्रेरणा बच्चन को श्रद्धांजलि दी।



Source link