Burhanpur News: बुरहानपुर में मुसाफिरों के लिए राहत! लालबाग और डाकवाड़ी में बने रैन बसेरे, मुफ्त ठहरने की सुविधा

Burhanpur News: बुरहानपुर में मुसाफिरों के लिए राहत! लालबाग और डाकवाड़ी में बने रैन बसेरे, मुफ्त ठहरने की सुविधा


Last Updated:

Burhanpur News: लोकल 18 की टीम ने जब नगर निगम का संदीप श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए लालबाग और डाकवाड़ी क्षेत्र में जो रैन बसेरे है. वहां पर लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है. यदि कोई भी मुसाफिर रुखना चाहता है तो उसको आधार कार्ड से एंट्री मिलती है और वहां पर वह रह सकता है कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है. लालबाग के रैन बसेरे में 25 बेड की व्यवस्था है. जहां पर महिला और पुरुषों की अलग-अलग व्यवस्था है. यहां पर भी महिला और पुरुषों कि अलग-अलग व्यवस्था रखी गई है.

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में लालबाग और डाकवाड़ी क्षेत्र में नगर निगम के द्वारा रैन बसेरे का संचालन किया जाता है. यहां पर ठंड के मौसम को देखते हुए मुसाफिरों को रुकने के लिए व्यवस्था की जाती है. यहां पर रुकने वाले मुसाफिरों से कोई भी राशि नहीं ली जाती है. मुसाफिरों को भी सभी सुविधा मिल रही है. मुसाफिर यहां पर रात के समय में आकर रुकते हैं. यदि आप भी बुरहानपुर में आ रहे है और आपके पास कोई व्यवस्था नहीं है तो आप रात के समय में इन दो स्थानों पर रुक सकते हैं. आपको कोई भी राशि नहीं चुकानी होगी केवल आपको आपके साथ आधार कार्ड रखना जरूरी है आधार कार्ड से ही यहां पर एंट्री मिलती है.

लोकल 18 की टीम ने जब नगर निगम का संदीप श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए लालबाग और डाकवाड़ी क्षेत्र में जो रैन बसेरे है. वहां पर लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है. यदि कोई भी मुसाफिर रुखना चाहता है तो उसको आधार कार्ड से एंट्री मिलती है और वहां पर वह रह सकता है कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है. लालबाग के रैन बसेरे में 25 बेड की व्यवस्था है. जहां पर महिला और पुरुषों की अलग-अलग व्यवस्था है. यहां पर भी महिला और पुरुषों कि अलग-अलग व्यवस्था रखी गई है.

मुसाफिरों की रुकने की है व्यव्स्था
बुरहानपुर जिले के बाहर से आने वाले मुसाफिरों के रुकने की व्यवस्था है. जो मुसाफिर बुरहानपुर जिले से आगे की यात्रा करना चाहते है और उनकी बस या ट्रेन किसी कारणवश उनकी व्यवस्था कहीं पर नहीं हो पा रही है तो वह लोग यहां पर रुक सकते है उनसे कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है. यह व्यवस्था नगर निगम ने शुरू कर दी है. अभी फिलहाल में नगर निगम के पास 45 बेड की व्यवस्था है. जहां पर सभी सुविधाएं मुसाफिरों को मिलती है.

homemadhya-pradesh

बुरहानपुर में मुसाफिरों के लिए राहत! लालबाग और डाकवाड़ी में बने रैन बसेरे



Source link