भोपाल का युवक साहिल अहमद उज्जैन में पकड़ाया है।
उज्जैन के देवास गेट थाना क्षेत्र स्थित मालीपुरा के होटल श्री दर्शन में शनिवार को युवक-युवती संदिग्ध अवस्था में पकड़ाए हैं। होटल संचालक और हिंदू जागरण मंच की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों से पूछताछ शुरू की।
.
पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान भोपाल के मोमिनपुरा निवासी साहिल अहमद के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि युवक की जबलपुर निवासी युवती से दोस्ती ऑनलाइन मोबाइल गेम ‘फ्री फायर’ के जरिए हुई थी। युवती अपने परिजनों को बिना बताए उज्जैन पहुंची थी।
साहिल को जिस कमरे से पकड़ा गया है, वहां गुलाब और सिगरेट मिली है।
युवक हिरासत में, युवती से भी पूछताछ पुलिस ने बताया कि युवक ने खुद को हिंदू दिखाने के लिए माथे पर त्रिपुंड लगाया हुआ था। होटल के कमरे से फूल और सिगरेट भी मिली हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है, जबकि युवती से अलग से पूछताछ की जा रही है।
इस तरह के कई मामले सामने आए घटना की जानकारी मिलते ही मालीपुरा क्षेत्र के कई व्यवसायी और हिंदू जागरण मंच के सदस्य मौके पर जमा हो गए। उज्जैन में पिछले कुछ महीनों में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं।
देवासगेट थाना पुलिस ने कहा है कि मामला अभी जांच में है और सभी तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान मालीपुरा क्षेत्र के व्यवसायी और रहवासी अर्जुन भदौरिया, रितेश माहेश्वरी, दिनेश मकवाना, राहुल सिसोदिया, राकेश जैन, सौरभ तावर, प्रणव व्यास, अगम्य उपाध्याय, निशिराज चौहान और हेमंत सोनी मौजूद थे।