बड़े होटलों वाली सीक्रेट ट्रिक! गद्दे पर लगे पुराने दाग होंगे साफ, आजमाएं ये तरीके, बढ़ जाएगी लाइफ

बड़े होटलों वाली सीक्रेट ट्रिक! गद्दे पर लगे पुराने दाग होंगे साफ, आजमाएं ये तरीके, बढ़ जाएगी लाइफ


Last Updated:

Mattress Cleaning Tips: अक्सर हम रोज़ाना बेडशीट बदलते हैं, लेकिन गद्दे की सफाई पर ध्यान नहीं देते# समय के साथ गद्दे पर खाने-पीने के दाग, पसीने के निशान और धूल-मिट्टी जम जाती है. लेकिन इन आसान तरीकों को अपनाकर आप घर बैठे अपने गद्दों को लंबे समय तक साफ, सुरक्षित और नए जैसा बनाए रख सकते हैं.

गद्दों की सफाई एक बहुत बड़ी चुनौती है. एक तो ये मोटे होते हैं, दूसरे भारी भी. सबसे ज्यादा दिक्कत तो उन घरों में होती है, जहां छोटे बच्चे होते हैं. उनकी वजह से बेडशीट और गद्दे रोज गंदे होते हैं. धीरे-धीरे गद्दों का ऐसा हाल हो जाता है कि उन्हें बदलकर नए खरीदने की नौबत तक आ जाती है.

NEWS 18

अक्सर हम रोज़ाना बेडशीट बदलते हैं, लेकिन गद्दे की सफाई पर ध्यान नहीं देते. समय के साथ गद्दे पर खाने-पीने के दाग, पसीने के निशान और धूल-मिट्टी जम जाती है. जब बैड कवर हटाकर देखते हैं तो गद्दे पर पीले और हल्के भूरे रंग के दाग साफ नजर आते हैं.

NEWS 18

लंबे समय तक गंदे गद्दे पर सोना न सिर्फ अनहाइजीनिक होता है, बल्कि इससे एलर्जी, स्किन प्रॉब्लम और सांस से जुड़ी दिक्कतें भी हो सकती हैं. इसके अलावा अध्यात्मिक दृष्टि गंदे गद्दे या गंदे बिस्तर पर सोने से बुरे सपने आते हैं और लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS 18

अब आपको गद्दा धोने, उठाने या ड्राई क्लीन पर हजारों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको वही आसान ट्रिक बता रहे हैं, जिससे बड़े-बड़े होटल अपने गद्दों को बिना गीला किए साफ करते हैं. इस तरीके से घर में पड़ा पुराना गद्दा भी नया जैसा चमकने लगेगा.

NEWS 18

इस ट्रिक के लिए सबसे पहले एक बाउल में करीब एक मग पानी लें. इसमें दो चम्मच लिक्विड सोप या डिटर्जेंट मिलाएं. अब इसमें दो चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड और दो चम्मच फैब्रिक सॉफ्टनर डालकर अच्छे से मिला लें, ताकि एक स्मूद घोल तैयार हो जाए. इसके बाद एक साफ तौलिया लें और उसे इस घोल में भिगोकर हल्का निचोड़ लें.

NEWS 18

अब एक साधारण प्रेस लें और उस प्रेस के नीचे इस गीले तौलिये को अच्छे से लपेट दें. इसके बाद गद्दे पर प्रेस को उसी तरह चलाएं, जैसे कपड़ों पर प्रेस करते हैं. आप देखेंगे कि गद्दे पर जमे पुराने दाग, पीलापन और गंदगी धीरे-धीरे साफ होने लगेगी, वो भी बिना गद्दे को भिगोए. यही तरीका होटलों में गद्दों की क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

NEWS 18

इसके अलावा एक और आसान उपाय भी है. जब भी आप बेडशीट बदलें, उसी समय वैक्यूम क्लीनर से गद्दे को जरूर साफ करें. इससे गद्दे के अंदर जमा धूल, मिट्टी और बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं. अगर आपके पास स्टीम वैक्यूम क्लीनर है, तो उससे माइट्स और कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं.

NEWS 18

इन आसान तरीकों को अपनाकर आप घर बैठे अपने गद्दों को लंबे समय तक साफ, सुरक्षित और नए जैसा बनाए रख सकते हैं. छोटे से बड़े होटलों में इसी ट्रिक से गद्दों को साफ रखते हैं. ये तरीका आप भी अपना सकते हैं. बहुत लोग इस तरीके से लाभान्वित हुए हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

होटलों वाली सीक्रेट ट्रिक! गद्दे पर लगे पुराने दाग होंगे साफ, बढ़ जाएगी लाइफ



Source link