![]()
मंदसौर शहर के कई इलाकों में रविवार को तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
.
प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में मदारपुरा, नरसिंहपुर, नसीब कॉलोनी, तुलसीदास गली, बेचर जी की गली, सिलावट गली, राम मोहल्ला, मदारपुरा फाटक, बड़ा चौक के आसपास का क्षेत्र, सत्यनारायण कॉलोनी और नरसिंहपुरा शामिल हैं।
विद्युत कंपनी ने बताया कि यह शटडाउन अति आवश्यक कार्यों के लिए किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया गया है। आवश्यकतानुसार बिजली बंद होने का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।