रतलाम में 410 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर फरार: जीजा और रिश्तेदार गिरफ्तार; ज्वेलर्स ने डेढ़ महीने पहले गहने बनाने दिया था गोल्ड – Ratlam News


रतलाम के माणक चौक थाना क्षेत्र में ज्वेलर्स का 410 ग्राम सोना लेकर बंगाली कारीगर के फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को मुख्य आरोपी कारीगर, उसके जीजा और एक अन्य रिश्तेदार के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई

.

चांदनीचौक स्थित शिव शक्ति ज्वेलर्स के संचालक दिनेश (44) पिता मांगीलाल जोशी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे पश्चिम बंगाल निवासी कारीगर संदीप सिंह (30), उसके जीजा तपन कुमार दास (35) और रिश्तेदार दीपांकर (26) को 5 साल से जानते हैं। 18 नवंबर 2025 को उन्होंने तीनों को गहने बनाने के लिए 99.5 टंच वाला 350 ग्राम सोना दिया था। संदीप ने कहा था कि वह ज्वेलरी बना देगा और तपन-दीपांकर उसमें मीनाकारी करेंगे।

मुख्य आरोपी संदीप फरार है। जीजा तपन व रिश्तेदार दीपांकर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

मुख्य आरोपी संदीप फरार है। जीजा तपन व रिश्तेदार दीपांकर को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया।

दुकान पर नहीं मिला तो जीजा ने बताया- गांव भाग गया

डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद जब गहने नहीं मिले, तो दिनेश ने संदीप की तलाश की। वेदव्यास कॉलोनी स्थित घर और दुकान पर वह नहीं मिला। पड़ोसियों ने बताया कि वह परिवार समेत चला गया है। जब तपन और दीपांकर से कड़ाई से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि संदीप सोना लेकर अपने गांव (पश्चिम बंगाल) भाग गया है। इसी बीच पता चला कि संदीप एक अन्य परिचित बंगाली कारीगर विश्वजीत का भी 60 ग्राम सोना लेकर भागा है। इस तरह आरोपी कुल 410 ग्राम सोना लेकर चंपत हो गया।

पुलिस ने दो को पकड़ा, मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने कारीगर संदीप के जीजा तपन कुमार और संदीप के बड़े भाई के साले दीपांकर को पूछताछ के लिए बुलाया था। मामले में इनकी भूमिका सामने आने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। तपन का परिवार हाट की चौकी क्षेत्र और दीपांकर का परिवार टाटा नगर में रहता है। इनकी धनजीभाई के नोहरे में दुकानें हैं।

एक और व्यापारी का 165 ग्राम सोना लेकर भागा

सराफा बाजार के एक अन्य व्यापारी ने भी थाने में आवेदन दिया है। इसमें एक बंगाली कारीगर द्वारा 165 ग्राम सोना लेकर भागने की शिकायत की गई है। पुलिस फिलहाल इसकी भी जांच कर रही है।

माणकचौक थाना प्रभारी पातीराम डावरे ने बताया, “3 बंगाली कारीगरों के खिलाफ अमानत में खयानत का केस दर्ज किया है। 2 को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी संदीप की तलाश के लिए पश्चिम बंगाल टीम भेजी जाएगी। एक अन्य आवेदन की जांच की जा रही है।”



Source link