![]()
छिंदवाड़ा-नरसिंहपुर हाईवे पर शनिवार–रविवार की दरमियानी रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। अंजनिया रोड स्थित यात्री प्रतीक्षालय के पास तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक युवक की
.
घटना शनिवार–रविवार रात्रि करीब 12.30 बजे तनवीर मंसूरी (25) पिता मोहम्मद नदीम मंसूरी, निवासी विद्यासागर रेजिडेंसी, थाना देहात, अपने दो दोस्तों के साथ किआ सेल्टोस कार से सारना की ओर से आ रहा था। इसी दौरान हिंदुस्तान लीवर साबुन फैक्ट्री के सामने सामने से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने कार को टक्कर मार दी।
प्रतीक्षालय से जा टकराई कार टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने यात्री प्रतीक्षालय में जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गंभीर चोटें आने के कारण तनवीर मंसूरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार उसके दो अन्य दोस्त घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस धर्मटेकरी चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात ट्रक की तलाश भी जारी है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी तेज थी। हाईवे पर घुमावदार मोड़ और तेज गति के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।