युवक और नाबालिग ने खाया जहर, युवक की मौत: नाबालिग जबलपुर रेफर, घटना का कारण अज्ञात – Damoh News

युवक और नाबालिग ने खाया जहर, युवक की मौत:  नाबालिग जबलपुर रेफर, घटना का कारण अज्ञात – Damoh News



दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक युवक और नाबालिग किशोरी ने जहर का सेवन कर लिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि नाबालिग को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया है। घटना का कारण अभी अज्ञात है।

.

रविवार दोपहर दोनों को गंभीर हालत में कुम्हारी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। वहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल दमोह रेफर किया गया।

जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नाबालिग की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है।

कुम्हारी थाना के एएसआई गोविंद सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। युवक और नाबालिग के परिजनों को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

युवक के पिता ने बताया कि उनका बेटा प्रतिदिन की तरह सुबह खेत की ओर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्हें घटना की जानकारी तब मिली जब दोनों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस ने युवक के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में रखवाया है और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।



Source link