टक्कर मार डंपर का टायर युवक के सिर से गुजरा, मौत – Betul News

टक्कर मार डंपर का टायर युवक के सिर से गुजरा, मौत – Betul News



.

शहर के हमलापुर क्षेत्र में रविवार दोपहर 2 बजे पैदल जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश पिता रघुनंदन प्रजापति (44) निवासी सुभाष वार्ड हमलापुर रविवार दोपहर करीब 2 बजे अपने घर के पास स्थित किराना दुकान की ओर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उमेश सड़क पर गिर पड़े और डंपर का पिछला टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया।

घटना में सिर गंभीर रूप से कुचलने के कारण मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई कर शव को जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि उमेश ईंट भट्ठे का संचालन करते थे। इस हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर डंपर और चालक की तलाश शुरू कर दी है।



Source link