MP Weather Today: ठंड ने बदला मिज़ाज! शहडोल से ग्वालियर तक कोहरे का कहर, आगे क्या होगी आफ़त?

MP Weather Today: ठंड ने बदला मिज़ाज! शहडोल से ग्वालियर तक कोहरे का कहर, आगे क्या होगी आफ़त?


MP Weather Today: मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से अब थोड़ी राहत मिलती दिखने लगी है. इस कड़ी में रविवार के दिन एमपी के सबसे ठंडे इलाके के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दिखी है. जिसके बाद प्रदेश में शहडोल का कल्याणपुर 4.8 डिग्री न्युनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा इलाका दर्ज हुआ है. इसके साथ ही एमपी  के 7 से ज्यादा जिलों में घने कोहरे से हल्के कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. जिसने पूरे एमपी में लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है.

इतना ही नहीं आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने ठंड का प्रभाव बढ़ने का अनुमान जताया है. जिस बीच आज (12 जनवरी) को प्रदेश के राजगढ़ में मध्यम कोहरा तो सतना, सीधी, खजुराहो, दतिया, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम में हल्के कोहरे का असर देखने को मिल रहा है. अब इस रिपोर्ट में जाने कैसा रहेगा आने वाला मौसम.

प्रदेश में शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा, तापमान 4.8 डिग्री दर्ज
एमपी में बर्फ जमाने वाली ठंड के दौर में आज शहडोल का कल्याणपुर प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया है. जहां तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी में 6.0 डिग्री, खजुराहो में 6.4 डिग्री, मंडला/नौगांव (छतरपुर) में तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.

पश्चिमी जेट स्ट्रीम का असर, बदलेगा मौसम
भोपाल मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अरून शर्मा के अनुसार, इस समय पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम हवाओं में ट्रफ के रूप में बना हुआ है. साथ ही सब-ट्रॉपिकल जेट स्ट्रीम हवाएं पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में सक्रिय हैं, जिसके चलते मौसम पूरी तरह ड्राय बना हुआ है और ठंड का असर दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं. हलाकिं आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय ठंड और कोहरे से थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन ओवरऑल मौसम ठंडा रहने का ही अनुमान है. ऐसे में लोगों ठंड से बचने के लिए उपाय करके रखें.

इन जिलों में घने से हल्का कोहरा पड़ने का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक श्योपुर, मुरैना, भिंड, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच को मिलाकर 8 जिलों में घने से हल्का कोहरा पड़ने का अनुमान जताया है. जिसके कारण इन जिलों के कई हिस्सों में विजिबिलिटी घटी रहेगी. जिसके चलते Local18 आपसे अपील करता है की कोहरा होने पर ज्यादा सावधानी बरतें.



Source link