Honey Trap Case: Indore IMC Ex engineer Harbhajan Singh Meets with Harinarayanachari Mishra | डीआईजी से गोपनीय मुलाकात के लिए मुंह पर रुमाल बांधकर पहुंचे निलंबित निगम इंजीनियर हरभजन

Honey Trap Case: Indore IMC Ex engineer Harbhajan Singh Meets with Harinarayanachari Mishra | डीआईजी से गोपनीय मुलाकात के लिए मुंह पर रुमाल बांधकर पहुंचे निलंबित निगम इंजीनियर हरभजन


इंदौर17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मामला सामने आने के बाद सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

  • इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह ने थाने में शिकायत की थी कि उनसे 3 करोड़ रुपए की मांग की गई है

हनी ट्रैप कांड में फंसे नगर निगम के निलंबित सिटी इंजीनियर हरभजन सिंह सोमवार को हरिनारायणाचारी मिश्र से गोपनीय मुलाकात के लिए पहुंचे। वे डीआईजी ऑफिस तक कार से आए और मुंह पर रुमाल बांधकर अपनी पहचान छिपाकर सीधे डीआईजी के ऑफिस में चले गए। यहां पांच मिनट की मुलाकात के बाद वे वापस कार में बैठकर निकल गए।

सूत्र बताते हैं कि हरभजन सिंह द्वारा पलासिया में हनी ट्रैप कांड से जुड़ी महिलाओं के खिलाफ व एमआईजी में छवि धूमिल करने के मामले में जीतू सोनी और लोक स्वामी अखबार के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज करवाया गया था। इस केस में उन्हें कुछ लोगों द्वारा धमकाए जाने की बात सामने आ रही है। इसी सिलसिले में वे डीआईजी से मिलने पहुंचे थे। डीआईजी ने भी उन्हें पलासिया थाने में रिपोर्ट के लिए कहा है।

यह है हनी ट्रैप मामला

इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह की 3 करोड़ रुपए मांगने की शिकायत के बाद भोपाल और इंदौर पुलिस ने कार्रवाई कर ब्लैकमेलिंग करने वाली पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया था। यह महिलाएं अफसरों और नेताओं के वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करती थीं। इस हाईप्रोफाइल मामले में एक पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व राज्यपाल, पूर्व सांसद, भाजपा और कांग्रेस से जुड़े नेता और नौकरशाहों के फंसे होने की बात कही जा रही है। हालांकि, अब तक इस मामले में किसी का नाम सामने नहीं आया है।



Source link