इंदौर में नवविवाहिता की मौत: तबीयत बिगड़ने पर पति ले जा रहा था हॉस्पिटल, बहन ने पुलिस को सूचना दी – Indore News

इंदौर में नवविवाहिता की मौत:  तबीयत बिगड़ने पर पति ले जा रहा था हॉस्पिटल, बहन ने पुलिस को सूचना दी – Indore News



इंदौर के राजेंद्र नगर में एक नवविवाहिता की मौत हो गई। उसकी तबीयत अचानक खराब होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन को सूचना दी। बाद में उसकी मौत की जानकारी मिली, जिसके बाद बहन ने पुलिस को सूचना दी।

.

राजेन्द्र नगर पुलिस के अनुसार, बुध नगर की रहने वाली अनिता (22 वर्ष), पुत्री उमेश पिंगले की रविवार को अचानक तबीयत खराब हो गई। पति उमेश ने अपनी साली माधवी को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर बाद अस्पताल ले जाते समय अनिता की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई।

परिवार के अनुसार, अनिता के मायके पक्ष के लोग महाराष्ट्र के मुंबई के पास रहते हैं। ससुराल पक्ष के लोग बता रहे हैं कि उनका पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अनिता की शादी चार साल पहले हुई थी और उसकी एक दो साल की बेटी है। पति ड्राइवरी का काम करते हैं।

राजेन्द्र नगर पुलिस ने बताया कि अनिता का इंदिरा अस्पताल में इलाज में भी चल रहा था। बहन माधवी की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम कर रही है।



Source link