टीकमगढ़ के नजाई बाजार में मकर संक्रांति पर्व के कारण खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे नजाई मंडी के मुख्य गेट पर लंबा जाम लग गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस का कोई भी जवान मौके प
.
दरअसल, नजाई मंडी में सब्जी मंडी के साथ-साथ फुटकर गल्ला मंडी और फलों के ठेले स्थायी रूप से लगे रहते हैं। त्योहारों के समय किसानों और खरीदारों की संख्या बढ़ने से भीड़ का दबाव और बढ़ जाता है। मुख्य गेट पर कुछ दुकानदार सड़क पर कब्जा जमा लेते हैं, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठकों में इस मुद्दे को कई बार उठाया जा चुका है। इसके अलावा, ट्रैफिक पुलिस की बैठकों के दौरान भी मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई थी। इन प्रयासों के बावजूद, नजाई मंडी और मुख्य बाजार से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है।
सड़क किनारे लग रहे हाथठेले और सड़क पर बैठे दुकानदारों को भी विस्थापित नहीं किया गया है। इसके चलते आए दिन मुख्य बाजार में जाम लग जाता है। त्योहारों के समय जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है, फिर भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा जवानों की तैनाती नहीं की जा रही है, जिससे लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है।