MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें: टीचर ने छात्राओं संग पतली कमरिया पर बनाई रील, सांसद नहीं कर पाईं सूर्य नमस्कार, पत्नी की हत्या कर पहुंचाया अस्पताल – Madhya Pradesh News

MP दिनभर, 10 बड़ी खबरें:  टीचर ने छात्राओं संग पतली कमरिया पर बनाई रील, सांसद नहीं कर पाईं सूर्य नमस्कार, पत्नी की हत्या कर पहुंचाया अस्पताल – Madhya Pradesh News


MP दिनभर: MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते है, एमपी में आज, क्या रहा खास…

1. सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों में सीएम ने दिया योग संदेश, रतलाम में सांसद नहीं कर पाईं अभ्यास

भोपाल में सीएम डॉ. यादव ने योग किया। उन्होंने युवाओं से नशा छोड़ने की अपील की।

स्वामी विवेकानंद जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस पर मध्यप्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार आयोजित हुए। भोपाल के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम डॉ. मोहन यादव ने युवाओं से नशा छोड़कर योग अपनाने और पढ़ने की आदत विकसित करने की अपील की। वहीं रतलाम में राज्यसभा सांसद नारोलिया सूर्य नमस्कार नहीं कर पाईं और कार्यक्रम में कलेक्टर की अनुपस्थिति चर्चा में रही। पढ़ें पूरी खबर

2. हे भागीरथ! दूषित पानी से मौतों का सिलसिला जारी, इंदौर में आंकड़ा बढ़कर 23 पहुंचा इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। सोमवार को एक और मरीज की मौत के बाद मृतकों की संख्या 23 हो गई। कई दिनों से तीन मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जबकि आईसीयू में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो चुकी है। इलाके में दहशत का माहौल है और लोग उबालकर या बोतलबंद पानी का उपयोग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

3. शहडोल में टीचर का क्लासरूम में छात्राओं संग अश्लील गानों पर डांस, पेरेंट्स नाराज

वीडियो सामने आने के बाद पेरेंट्स ने टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो सामने आने के बाद पेरेंट्स ने टीचर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शहडोल के सोहागपुर स्थित माता शबरी शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में महिला टीचर ने छात्राओं संग भोजपुरी गीत “पतली कमरिया मोरी” पर डांस करते हुए रील्स बनाई। वीडियो में छात्राएं स्कूल ड्रेस में क्लासरूम में दिख रही हैं। शैक्षणिक माहौल में यह गतिविधि सामने आने के बाद पेरेंट्स ने आपत्ति जताई है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

4. MP में कोहरे और ठंड का कहर: दतिया में पारा 5.4 डिग्री, ग्वालियर-चंबल में ट्रेनें लेट मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में ठंड और कोहरे का असर जारी है। सोमवार सुबह ग्वालियर-चंबल संभाग में घना कोहरा छाया, सड़कों पर दृश्यता कम और कई ट्रेनें लेट रहीं। मौसम विभाग के अनुसार दतिया में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज हुआ। अधिकांश जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल 9, इंदौर 9.6 और जबलपुर 9.8 डिग्री पर ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें। पढ़ें पूरी खबर

5. नर्मदापुरम में यात्री बस पलटी,स्टीयरिंग फेल होने से हादसा, 20 यात्री घायल

हाईवे पर बस पलट गई। इसमें 20 लोग घायल हो गए।

हाईवे पर बस पलट गई। इसमें 20 लोग घायल हो गए।

नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह पिपरिया जा रही यात्री बस लांघा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ड्राइवर समेत 20 लोग घायल हुए। कटिहार ट्रेवल्स की बस मोड़ पर संतुलन खो बैठी। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोहागपुर पहुंचाया गया, दो को नर्मदापुरम रेफर किया गया। स्टेयरिंग फेल होने के कारण बस पलटी, यात्रियों को कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर

6. जबलपुर में हॉस्टल पर हमला: वकीलों‑छात्रों के विवाद में 100 से ज्यादा युवक घुसे, जमकर मारपीट‑तोड़फोड़ जबलपुर के रानीताल स्टेडियम परिसर स्थित साई यूथ हॉस्टल में वकीलों और छात्रों के बीच विवाद हिंसक हो गया। मैनेजर के मुताबिक 100 से ज्यादा युवक हॉकी‑बेसबॉल लेकर हॉस्टल में घुसे और दो घंटे तक हर कमरे में मारपीट व तोड़फोड़ की। कई लोग घायल हुए। सूचना पर पुलिस और एएसपी पहुंचे। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू की गई। पढ़ें पूरी खबर

7. इंदौर में पति ने पत्नी की हत्या कर अस्पताल पहुंचाया, पोस्टमॉर्टम से सच का हुआ खुलासा इंदौर के एरोड्रम इलाके में 9 जनवरी को विवाद के दौरान पति माधव चौहान ने पत्नी सुमित्रा चौहान (40) का गला दबा दिया। उसे लेकर एमवाय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। पोस्टमॉर्टम में मारपीट और गला दबाने के निशान मिले। पूछताछ में पति ने हत्या कबूल की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर 8. MP में चना‑मिलेट्स‑सरसों रिसर्च सेंटर, किसानों की आमदनी बढ़ाने अभियान की शुरुआत

सीएम डॉ. मोहन यादव कृषक कल्याण वर्ष की शुरुआत की। इससे रोजगार भी बढ़ेंगे।

सीएम डॉ. मोहन यादव कृषक कल्याण वर्ष की शुरुआत की। इससे रोजगार भी बढ़ेंगे।

मध्यप्रदेश में खेती की लागत घटाकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव ने “कृषक कल्याण वर्ष” की शुरुआत की। 16 मंत्रालय मिलकर चना, मिलेट्स और सरसों के रिसर्च सेंटर स्थापित करेंगे। लक्ष्य किसान को सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि उद्यमी और एक्सपोर्टर बनाना है। इससे कृषि रोजगार बढ़ेंगे और अन्य उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर

खबर जरा हटके 9. भोपाल वकील ने पांढुर्णा की बेटी से गांधीवादी रीति से शादी, नौ वचनों के साथ फेरे महाराष्ट्र के सेवाग्राम आश्रम में पांढुर्णा की गीता कड़वे और भोपाल के वकील मोहन दीक्षित ने बेहद सादगी से शादी की। न बैंड‑बाजा, न बाराती, दूल्हा‑दुल्हन ने खादी के वस्त्र पहनकर एक-दूसरे को सूत की माला पहनाई। ब्रह्म मुहूर्त में उपवास, गीता पाठ और श्रमदान के बाद दोनों ने नौ वचनों के साथ फेरे लिए। कांग्रेस नेत्री ने वरमाला तैयार की। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट 10. खेलो एमपी यूथ गेम्स का कल शाम 6 बजे सीएम करेंगे शुभारंभ भोपाल में कल शाम 6 बजे सीएम डॉ. मोहन यादव खेलो एमपी यूथ गेम्स का उद्घाटन करेंगे। नए तकनीकी इंतजाम, वॉटर प्रोजेक्शन और फ्लोटिंग स्टेज के साथ ब्लॉक‑स्तरीय खेलों की शुरुआत होगी। युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने और प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।



Source link