देखा क्या मस्त मारा… रोहित शर्मा के झन्नाटेदार छक्के पर फिदा हुए जय शाह, फिर अगरकर ने जो किया VIRAL है

देखा क्या मस्त मारा… रोहित शर्मा के झन्नाटेदार छक्के पर फिदा हुए जय शाह, फिर अगरकर ने जो किया VIRAL है


Ajit Agarkar Reaction On Rohit Sharma Six: भारत के ‘हिटमैन’ यानी रोहित शर्मा क्रीज पर हों और झन्नाटेदार पुल शॉट देखने को ना मिले, ऐसा कैसे हो सकता है? रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे इंटरनेशनल मैच में रोहित ने भले ही 26 रन की छोटी पारी खेली, लेकिन इस दौरान उन्होंने एक ऐसा शानदार छक्का लगाया, जिसपर आईसीसी के ‘बॉस’ जय शाह भी फिदा हो गए. सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देख सकते हैं कि रोहित शर्मा के एक शॉट को देखकर जय शाह काफी खुश हुए, लेकिन उनके बगल में बैठे टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने शॉकिंग रिएक्शन दिया. 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए मैच को भारत ने 4 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इस मुकाबले में वैसे तो पूरी महफिल विराट कोहली ने लूट ली और 93 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन रोहित शर्मा का एक शॉट ऐसा था, जिसने करोड़ों फैंस के साथ-साथ जय शाह का भी दिल जीत लिया.

रोहित शर्मा के शॉट ने अगरकर के उड़ाए होश

Add Zee News as a Preferred Source


ये दिलचस्प नजारा भारतीय बैटिंग पारी के छठे ओवर में देखने को मिला. कीवी गेंदबाज जैकरी फाउल्क्स ने रोहित शर्मा के सामने शॉट बॉल डालने की गुस्ताखी की, खामियाजा तो पूरी दुनिया को पता है. हिटमैन ने पलक झपकते ही गेंद को स्टैंड में पहुंचा दिया. इसके बाद कैमरे का फोकस जय शाह की तरफ गया और उन्होंने मजेदार रिएक्शन दिया. उनके हाव-भाव से लगा कि जैसे तो बगल में बैठे अजीत अगरकर और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला से बोल रहे हों कि ‘देखा क्या मस्त शॉट मारा.’ जय शाह ने हिटमैन के इस शॉट पर ताली बजाई, लेकिन बगल में बैठे अजीत अगरकर थोड़े हैरान थे. शायद उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि रोहित ने ये छक्का इतनी आसानी से कैसे मार दिया. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

रोहित शर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले ओपनर का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. हिटमैन ने सलामी बल्लेबाज के तौर पर वनडे में 329 छक्के जड़ दिए हैं. इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल को पछाड़ दिया है. क्रिस गेल ने वनडे ओपनर के तौर पर अपने करियर में 328 छक्के लगाए थे. अब रोहित शर्मा ने उनसे आगे निकलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है.





Source link