गंदे पानी और भ्रष्टाचार को लेकर कंकर मुंजारे का प्रदर्शन: पूर्व सांसद बोले- नगरपालिका अध्यक्ष नियमों के खिलाफ बंगला बनवा रहीं – Balaghat (Madhya Pradesh) News

गंदे पानी और भ्रष्टाचार को लेकर कंकर मुंजारे का प्रदर्शन:  पूर्व सांसद बोले- नगरपालिका अध्यक्ष नियमों के खिलाफ बंगला बनवा रहीं – Balaghat (Madhya Pradesh) News



बालाघाट में सोमवार को पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने कार्यकर्ताओं के साथ नगरपालिका के सामने धरना प्रदर्शन किया। इंदौर में गंदे पानी से हुई मौतों का हवाला देते हुए मुंजारे ने शहर की पेयजल व्यवस्था पर सवाल उठाए और नगरपालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर

.

धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद ने नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर पर नियमों के खिलाफ बंगला बनवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह बंगला जलस्रोत के पास एनजीटी (NGT) के नियमों का उल्लंघन कर बनाया जा रहा है।

मुंजारे ने पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन पर भी हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उनके घर में नगरपालिका की बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसके सबूत के तौर पर उन्होंने कुछ तस्वीरें भी दिखाईं।

कर्मचारियों की संपत्ति और कामकाज पर उठाए सवाल

मुंजारे ने केवल नेताओं ही नहीं, बल्कि नगरपालिका के कर्मचारियों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने बिजली विभाग प्रभारी प्रीति घरते पर आरोप लगाया कि वे सरकारी कर्मचारियों से जनप्रतिनिधियों के घरों का काम कराती हैं। साथ ही, नपा कर्मी यशवंत राणा द्वारा कम समय में लाखों का मकान बनाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने चेतावनी दी कि इन सभी मामलों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

विधायक पत्नी के खिलाफ भी खोला मोर्चा

इस विरोध प्रदर्शन की खास बात यह रही कि पूर्व सांसद ने अपनी विधायक पत्नी अनुभा मुंजारे के खिलाफ भी मोर्चा खोलने की बात कही। उन्होंने साफ किया कि शहर की गंदी पेयजल व्यवस्था और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी।

मुंजारे ने मांग की है कि पेयजल व्यवस्था में तुरंत सुधार किया जाए और नगरपालिका में चल रही गड़बड़ी की जांच हो।



Source link