130 गांव, 17700 हेक्टेयर भूमि, 50 हजार किसान को 19 हजार करोड़ से 12 महीने मिलेगा सिंचाई का लाभ, किसान हैं खुश

130 गांव, 17700 हेक्टेयर भूमि, 50 हजार किसान को 19 हजार करोड़ से 12 महीने मिलेगा सिंचाई का लाभ, किसान हैं खुश


Last Updated:

Burhanpur news: नेपानगर के नावथा और  झिरमिरटी मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत डेमो का निर्माण कार्य होगा जिसको लेकर 19000 करोड रुपए की यह दो योजनाएं मंजूर हुई है जिसको लेकर अब आसपास के क्षेत्र के किसानों को भी लाभ मिलेगा. यह दोनों ही मध्यम सिंचाई योजना बनने से 130 गांव के करीब 50000 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा.

ख़बरें फटाफट

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में नवथा और झिरमिटी मध्यम सिंचाई योजना को मध्य प्रदेश सरकार ने स्वीकृति दी है. 19 हजार करोड रुपए की लागत से यह दोनों योजना के तहत डेमो का निर्माण कार्य होगा. जिसको लेकर करीब 130 गांव के 50000 से अधिक किसानों को 12 महीने पानी मिलने लगेगा जिससे अब वह केला कपास और गन्ने की फसले लगाकर अच्छी आमदनी कमाएंगे इस क्षेत्र में पानी की समस्या के कारण किसान खेती तो करते थे, लेकिन उत्पादन अच्छा नहीं होता था क्योंकि पानी की समस्या जाती थी लेकिन अब लंबे समय से किसान मांग कर रहे थे.

अब किसानों की यह मांग पूरी हो गई है जिसको लेकर अब 130 गांव के करीब 50000 से अधिक किसानों को यह लाभ मिलेगा 17 हजार 700 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी.

अनाज का होगा बेहतर उत्पादन

लोकल 18 की टीम ने जब किसान धन्नालाल से बात की तो उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में पानी की समस्या जाती थी. इसलिए हम कुछ खेती में नवाचार नहीं कर पाते थे लेकिन अब हमको भरपूर पानी मिलेगा जिससे हम नवाचार भी करेंगे और हमारी खेती को भरपूर पानी मिलाने से उत्पादन अच्छा होगा जिससे हमारी कमाई भी बढ़ेगी क्योंकि खेती के लिए पानी की सबसे अधिक आवश्यकता होती है और अब 19 हजार करोड रुपए की लागत से कैबिनेट ने इस दो योजना की मंजूरी दे दी है जिसको लेकर अब हम मध्य प्रदेश सरकार का भी आभार मानते हैं क्योंकि हम लंबे समय से यह मांग कर रहे थे.

इन दो योजनाओं को मिली मंजूरी

नेपानगर के नावथा और  झिरमिरटी मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत डेमो का निर्माण कार्य होगा जिसको लेकर 19000 करोड रुपए की यह दो योजनाएं मंजूर हुई है जिसको लेकर अब आसपास के क्षेत्र के किसानों को भी लाभ मिलेगा. यह दोनों ही मध्यम सिंचाई योजना बनने से 130 गांव के करीब 50000 से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा. क्योंकि इस क्षेत्र में सबसे अधिक किसान केला कपास और गन्ने की फसल लगाते थे लेकिन जब गर्मी के दिनों में पानी की कमी होती है तो तब किसानों की फैसले खराब हो जाती थी जिसको लेकर अब किसान भी खुश नजर आ रहे हैं किसान लंबे समय से इस परियोजनाओं की मांग कर रहे थे जिसको मंजूरी मिली है.

17700 हेक्टेयर भूमि होंगी सिंचित

किसान मंजू दादू का कहना है कि यह दोनों योजनाओं की मंजूरी मिलने से 17हजार 700 हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी. 130 गांव के करीब 50000 से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा. इसलिए किसान भी खुश नजर आ रहे हैं.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

130 गांव, 17700 हेक्टेयर भूमि, 50 हजार किसान को 12 महीने मिलेगा सिंचाई का लाभ



Source link