नर्मदापुरम में बेकरी का लाइसेंस सस्पेंड: गंदगी और मकड़ी के जालों के बीच बन रहे थे ब्रेड-पेटीज; सुधार होने तक बंद रहेगी दुकान – narmadapuram (hoshangabad) News

नर्मदापुरम में बेकरी का लाइसेंस सस्पेंड:  गंदगी और मकड़ी के जालों के बीच बन रहे थे ब्रेड-पेटीज; सुधार होने तक बंद रहेगी दुकान – narmadapuram (hoshangabad) News


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार को निरीक्षण में खामियां मिली।

नर्मदापुरम के माखननगर रोड स्थित कालिका नगर में नर्मदा बेकरी एंड पेटिस पार्लर पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां मकड़ी के जाले और भारी गंदगी के बीच ब्रेड, पेटीज और टोस्ट बनाए जा रहे थे। लोगों की सेहत के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को देखते

.

सोमवार शाम खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार और जितेंद्र सिंह राणा ने बेकरी का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि बेकरी की नियमित सफाई नहीं हो रही थी। परिसर में हर तरफ गंदगी और मकड़ी के जाले लगे हुए थे। इसी अस्वच्छ वातावरण में खुले तौर पर ब्रेड, पेटीज और टोस्ट तैयार किए जा रहे थे। तैयार रखे खाद्य पदार्थों पर भी गंदगी जमी मिली।

ब्रेड-टोस्ट के सैंपल जांच के लिए भेजे

खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार ने बताया कि मौके से ब्रेड और टोस्ट के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल विक्रेता को नोटिस जारी किया गया है।

पैकेट पर एक्सपायरी डेट भी नहीं

जांच में यह भी सामने आया कि बेकरी संचालक द्वारा खाद्य प्रोडक्ट्स पर निर्माण तिथि और एक्सपायरी डेट का उल्लेख नहीं किया जा रहा था। इन कमियों और भारी गंदगी को देखते हुए निर्माण इकाई के संचालन पर रोक लगा दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक कमियों में सुधार नहीं होता, बेकरी का लाइसेंस सस्पेंड रहेगा।



Source link