WPL 2026 Points Table: टॉप पर पहुंचा RCB, ऑरेंज कैप की रेस में हैरिस ने मारी एंट्री, पर्पल कैप में कौन आगे?

WPL 2026 Points Table: टॉप पर पहुंचा RCB, ऑरेंज कैप की रेस में हैरिस ने मारी एंट्री, पर्पल कैप में कौन आगे?


WPL 2026 Points Table Purple Cap Orange Cap: महिला प्रीमियर लीग 2026 के 5वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने सोमवार (12 जनवरी) को नवी मुंबई में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ आरसीबी ने अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर लिया. उसने गुजरात जाएंट्स को पीछे छोड़ दिया है. यूपी वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 143/5 का स्कोर खड़ा किया. आरसीबी ने 144 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवरों में 9 विकेट हाथ में रहते हुए हासिल कर लिया. उसके लिए ग्रेस हैरिस के 40 गेंदों में 85 और कप्तान स्मृति मंधाना के 32 गेंदों में नाबाद 47 रनों की बदौलत मैच जीत लिया.

यूपी वॉरियर्स की हालत खराब

सोमवार की जीत महिला प्रीमिय लीग में आरसीबी की लगातार दूसरी जीत है. उसके अब कुल कुल चार पॉइंट्स हो गए हैं. आरसीबीका नेट रनरेट +1.964 है. दूसरी ओर, WPL 2026 में लगातार दूसरा मैच हारने के बाद यूपी वॉरियर्स की टीम अब सबसे नीचे पांचवें स्थान पर खिसक गई है.  उसके 0 पॉइंट्स हैं और टीम का नेट रन रेट -2.443 है.

Add Zee News as a Preferred Source


ऑरेंज कैप की रेस में कौन आगे?

ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस आरसीबी के लिए खेलती हैं और उन्होंने यूपी वॉरियर्स के लिए 85 रन की पारी खेली. बल्ले से उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) का अवॉर्ड मिला और अब वह WPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई हैं. आरसीबी के लिए दो मैचों में उनके नाम 110 रन हैं. यूपी वॉरियर्स की फीबी लिचफील्ड दो मैचों में 98 रनों के साथ चौथे स्थान पर हैं. दुर्भाग्य से टॉप-5 में एक भी भारतीय खिलाड़ी नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: Shocking: 8 वर्ल्ड कप, 1 CWG गोल्ड मेडल… महान खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, भारत से हार का लगा सदमा

महिला प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रन

सोफी डिवाइन (गुजरात जाएंट्स)- 2 मैच में 133 रन
एश्ले गार्डनर (गुजरात जाएंट्स)- 2 मैच में 114 रन
ग्रेस हैरिस (आरसीबी)- 2 मैच में 110 रन
फीबी लिचफील्ड (यूपी वॉरियर्स)- 2 मैच में 98 रन
लिजेल ली (दिल्ली कैपिटल्स)- 2 मैच में 96 रन

पर्पल कैप में भारत की प्लेयर नंबर-1

साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर नादिन डी क्लर्क ने सोमवार को  अपनी पहली दो गेंदों पर दो विकेट लिए. उन्होंने WPL 2026 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के चार बल्लेबाजों को आउट किया था. डी क्लर्क के नाम WPL 2026 में 6 विकेट हैं और अब वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में नंबर 2 पर पहुंच गई हैं. इस लिस्ट में भारत की नंदिनी शर्मा पहले स्थान पर हैं. वह टॉप-5 में भारत की इकलौती क्रिकेटर हैं. नंदिनी ने 2 मैच में 7 विकेट लिए हैं.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup Controversy: बांग्लादेश की नई नौटंकी… भारत के ‘दुश्मन’ देश में खेलने की मांग, ICC ने दिखाई औकात

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी

नंदिनी शर्मा (दिल्ली कैपिटल्स)- 2 मैच में 7 विकेट
नादिन डी क्लर्क (आरसीबी)- 2 मैच में 6 विकेट
अमेलिया केर (मुंबई इंडियंस)- 2 मैच में 5 विकेट
निकोला कैरी (मुंबई इंडियंस)- 2 मैच में 5 विकेट
सोफी डिवाइन (गुजरात जाएंट्स)- 2 मैच में 4 विकेट



Source link