Virat Kohli reacts on hathras gangrape , says it goes beyond cruelty hope culprits brought to justice | हाथरस गैंगरेप मामले में विराट कोहली का रिएक्शन, कहा ‘क्रूरता की सारी हदें पार’

Virat Kohli reacts on hathras gangrape , says it goes beyond cruelty hope culprits brought to justice | हाथरस गैंगरेप मामले में विराट कोहली का रिएक्शन, कहा ‘क्रूरता की सारी हदें पार’


अबुधाबी:  भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म को ‘क्रूरता की हदें पार करने वाला’ बताते हुए उम्मीद जताई है कि पीड़िता के साथ न्याय होगा.

हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई 19 वर्षीय दलित लड़की की आज सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई. हाथरस जिले के चंदपा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 14 सितंबर को 19 साल की एक दलित लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई थी. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

यूएई में आईपीएल खेल रहे कोहली इस पर ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘ हाथरस में जो हुआ वह अमानवीय और क्रूरता की हद से परे है. आशा है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को सजा मिलेगी’.

 

पुलिस ने कहा कि पीड़िता को घटना के बाद अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण इलाज के लिए उसे दिल्ली भेजा गया था.

इससे पहले हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने पुलिस अधीक्षक ने बताया कि था कि वारदात के दौरान लड़की का गला भी दबाया गया था जिससे उसकी जुबान बाहर आ गयी थी और कट गई थी.

(इनपुट-भाषा)





Source link