Last Updated:
Balaghat News: बालाघाट पुलिस ने साल 2025 में 572 मोबाइल रिकवर किए. जिनकी कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपए है. साइबर पुलिस ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की. साल के आखिरी दिन पुलिस ने 170 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए. हालांकि, जिन लोगों से फोन रिकवर किए गए. उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस का मानना है कि उन्होंने जागरूकता के अभाव में फोन खरीदा या फिर उन्हें गुम हुआ फोन मिला.
अगर हमें कोई महंगी चीज सस्ते में मिल जाए तो उसे खरीदने का मन हर किसी का होता है. यह मानवीय स्वभाव है. लेकिन कई बार सस्ती चीज महंगी पड़ जाती है. इसलिए सावधानी रखना जरूरी है. फिलहाल हम सेकेंड हैंड मोबाइल की बात कर रहे है. दरअसल, सेकेंड हैंड फोन खरीदना आपके लिए जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए हमें कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. लोकल 18 ने इस विषय पर एक्सपर्ट से बातचीत की. जिन्होंने कुछ सरल ट्रिक्स बताई है. जिससे आप धोखाधड़ी से बच सकते है.
बालाघाट पुलिस ने साल 2025 में 572 मोबाइल रिकवर किए. जिनकी कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपए है. साइबर पुलिस ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की. साल के आखिरी दिन पुलिस ने 170 मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए. हालांकि, जिन लोगों से फोन रिकवर किए गए. उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस का मानना है कि उन्होंने जागरूकता के अभाव में फोन खरीदा या फिर उन्हें गुम हुआ फोन मिला. इसलिए कार्रवाई नहीं की गई. लेकिन पुलिस ने बताया कि सेकंड हैंड फोन खरीदने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए.
इन बातों का ध्यान रखें
साइबर पुलिस में एक्सपर्ट मेघा तिवारी ने बताया कि सेकंड हैंड फोन चोरी का है या नहीं, यह जानना जरूरी है. इसके लिए आपको कुछ सरल प्रोसेस को फॉलो करना चाहिए. जिससे आप आसानी से जान सकेंगे कि फोन चोरी का है या नहीं. सबसे पहले, फोन का IMEI नंबर जानें. इसके लिए *#06# नंबर को कीबोर्ड पर टाइप करें. जिससे आपके फोन का IMEI नंबर मिल जाएगा. फिर 14422 पर एक मैसेज टाइप करें KYM और IMEI नंबर दर्ज करें और इसे सेंड करें. फिर आपको एक मैसेज आएगा. जिसमें फोन की डिटेल्स और उसका स्टेटस नजर आ जाएगा. अगर इसमें ब्लैक लिस्ट लिखा आता है तो समझें कि यह फोन चोरी का है या गुम हुआ फोन है. गुम या चोरी हुए फोन की शिकायत CEIR पोर्टल पर दर्ज होती है और वह ट्रैकिंग पर होता है. इस प्रोसेस को फॉलो कर आप आसानी से पता कर सकते है कि आप जो सेकेंड हैंड फोन खरीद रहे है. वह चोरी का है या नहीं.
अगर फोन चोरी या गुम हो जाए तो तुरंत ये काम करें
बालाघाट पुलिस ने अपील की है कि अगर आपका फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो तुरंत इसकी शिकायत नजदीकी थाने में करें. या फिर आप घर बैठे भी इसकी शिकायत CEIR पोर्टल पर कर सकते है. इसमें आपको अपने फोन की बेसिक डिटेल्स देनी होती है. शिकायत दर्ज होने के बाद नजदीकी पुलिस स्टेशन आपसे तुरंत संपर्क करेगा और बुनियादी जानकारी लेगा. समय पर शिकायत दर्ज करने से आपके फोन को ब्लॉक करने ट्रेस करने और रिकवर करने में आसानी होती है. अगर आपको कोई फोन मिलता है तो आप भी तत्काल पुलिस को सौंप सकते है.