Explained: अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस बार क्या खास? पहली बार खेलेगा यह देश, 10 पॉइंट्स में जानें सबकुछ

Explained: अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस बार क्या खास? पहली बार खेलेगा यह देश, 10 पॉइंट्स में जानें सबकुछ


U19 World Cup Live Streaming: 2026 का पहला मल्टीनेशनल इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट 15 जनवरी को शुरू होने वाला है. जिम्बाब्वे-नामीबिया की मेजबानी में अंडर-19 मेंस वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. इसका फाइनल मैच 6 फरवरी को हरारे में होगा. अंडर-19 वर्ल्ड कप का यह 16वां संस्करण होगा. भारत अब तक सबसे ज्यादा 5 बार खिताब को जीत चुका है. वह एक बार फिर से इसे अपने नाम करने के लिए उतरेगा. टूर्नामेंट में दुनिया के युवा क्रिकेटर तीन हफ्तों तक एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे. सबकी नजर भारत के 14 वर्षीय युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे पर होगी.

इस बार टूर्नामेंट के बारे में हम आपको 10 पॉइंट्स में बता रहे हैं…

1. कब और कहां होगा टूर्नामेंट?

Add Zee News as a Preferred Source


अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस बार जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला है. यह 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाएगा. अंडर-19 वर्ल्ड कप की शुरुआत 15 जनवरी को होगी और फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा?

2. टूर्नामेंट में कितनी टीमें भाग लेंगी?

अंडर-19 वर्ल्ड कप में 16 टीमें हिस्सा लेंगी. मेजबान जिम्बाब्वे के अलावा भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश, अमेरिका, पाकिस्तान, इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जापान, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान और तंजानिया की टीमें हिस्सा लेंगी. मजेदार बात है कि सह-मेजबान होने के बावजूद नामीबिया टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा.

3. अंडर-19 वर्ल्ड कप में कुल कितने मैच? 

इस बार अंडर-19 मैच में कुल 24 मैच लीग स्टेज के दौरान खेले जाएंगे. इसके बाद 2 प्लेऑफ मैच होगा. फिर 12 सुपर सिक्स राउंड के मैच आयोजित होंगे. दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेला जाएगा. इस तरह टूर्नामेंट में कुल 41 मैच खेले जाएंगे.

ये भी पढ़ें: ​Shocking: 8 वर्ल्ड कप, 1 CWG गोल्ड मेडल… महान खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, भारत से हार का लगा सदमा

4. अंडर-19 वर्ल्ड कप के मैच कहां-कहां होंगे?

भारत और अमेरिका 15 जनवरी को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में टूर्नामेंट की शुरुआत करेंगे. सभी मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9.30 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे) शुरू होंगे. जिम्बाब्वे में मैच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, हरारे स्पोर्ट्स क्लब और ताकाशिंगा स्पोर्ट्स क्लब में होंगे. ये सभी स्टेडियम वहां की राजधानी हरारे में हैं. नामीबिया में मैच नए नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड के साथ-साथ HP ओवल में भी खेले जाएंगे. ये दोनों विंडहोक में हैं. जिम्बाब्वे और नामीबिया दोनों 12-12 ग्रुप-स्टेज मैचों की मेजबानी करेंगे. अगला स्टेज सुपर सिक्स और जो टीमें सुपर सिक्स में नहीं पहुंचेंगी उनके बीच प्लेऑफ भी जिम्बाब्वे और नामीबिया के बीच बांटा जाएगा. क्वींस स्पोर्ट्स क्लब और हरारे स्पोर्ट्स क्लब क्रमशः 3 और 4 फरवरी को सेमीफाइनल की मेजबानी करेंगे. फाइनल 6 फरवरी को हरारे में होगा.

5. टूर्नामेंट में पहली बार क्या?

अंडर-19 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा सरप्राइज तंजानिया का होना है. वह पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलेगा. पिछले संस्करण की टॉप दस टीमें – ऑस्ट्रेलिया, भारत, बांग्लादेश, इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान, न्यूज़ीलैंड, श्रीलंका, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज – सीधे टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर गईं. जिम्बाब्वे भी है, लेकिन नामीबिया सह-मेजबान होने के बावजूद क्वालिफाई नहीं कर पाया. 

6. तंजानिया को कैसे मिली एंट्री?

इस बार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा तंजानिया की हो रही है.उसने U-19 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करने के लिए अफ्रीका क्वालिफायर में अपने सभी पांच मैच जीते. खास बात यह है कि टीम नामीबिया और केन्या से आगे रही. इन देशों ने किसी न किसी फॉर्मेट में सीनियर वर्ल्ड कप खेले हैं. साथ ही टीम नाइजीरिया से भी आगे रही. उसे सीनियर लेवल पर उससे बेहतर माना जाता है. यह किसी ग्लोबल टूर्नामेंट में तंजानिया की पहली एंट्री होगी.

7. क्वालिफायर में क्या हुआ था?

तंजानिया के साथ जापान भी है, जो एक उभरती हुई टीम है जिसने ईस्ट एशिया-पैसिफिक क्वालिफायर जीता है. यह उmका दूसरा U-19 वर्ल्ड कप है. जापान ने 2020 में भी क्वालिफाई किया था. अफगानिस्तान ने एशिया क्वालिफायर जीता, जिसमें उसने मेजबान नेपाल को हराया, जबकि स्कॉटलैंड और USA ने क्रमशः यूरोप और अमेरिका क्वालिफायर जीते.

ये भी पढ़ें: महान खिलाड़ी का हाल बेहाल… ‘कट्टर दुश्मन’ से फाइनल में हारे, 7 महीने में ही नौकरी से OUT, टीम को मिला नया कोच

8. टूर्नामेंट में कैसा फॉर्मेट?

इस टूर्नामेंट में 16 टीमें शामिल हैं. उन्हें चार-चार टीमों के चार ग्रुप में बांटा जाएगा. इसलिए हर ग्रुप में छह मैच होंगे, जहां वे सभी एक-दूसरे से एक बार खेलेंगे. इसके बाद हर ग्रुप से टॉप तीन टीमें सुपर सिक्स में जाएंगी. ग्रुप ए और डी की टीमें एक सुपर सिक्स ग्रुप में होंगी. ग्रुप बी और सी की टॉप तीन टीमें दूसरे ग्रुप में होंगी. चारों ग्रुप में सबसे नीचे रहने वाली टीमें फाइनल प्लेसमेंट के लिए प्लेऑफ में मुकाबला करेंगी. सुपर सिक्स में हर टीम अपने साथ सुपर सिक्स की दूसरी टीमों के खिलाफ हासिल किए गए पॉइंट्स, जीत की संख्या और नेट रन रेट को आगे ले जाएगी. हर टीम सुपर सिक्स में दो और मैच खेलेगी. सुपर सिक्स के मैच उन टीमों के खिलाफ होंगे जिनकी ग्रुप स्टेज में रैंकिंग उनसे अलग थी. उदाहरण के लिए, A1 D1 के साथ नहीं खेलेगा, बल्कि सिर्फ D2 और D3 के साथ खेलेगा. हर सुपर सिक्स ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी.

9. क्या टूर्नामेंट में डीआरएस होगा?

नहीं, इस टूर्नामेंट में डीआरएस का इस्तेमाल नहीं होगा. पिछली बार की तरह हर मैच के लिए एक टीवी अंपायर होगा, लेकिन टूर्नामेंट में DRS उपलब्ध नहीं होगा.

10. मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कब और कहां देख सकते हैं?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क भारत में अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल ब्रॉडकास्ट पार्टनर है. हालांकि, वार्म-अप मैच लाइव टेलीकास्ट नहीं किए जाएंगे, ब्रॉडकास्टर सिर्फ 15 जनवरी से शुरू होने वाले ऑफिशियल मैचों का ही टेलीकास्ट करेंगे. जियोहॉटस्टार JioHotstar भारत में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का ऑफिशियल लाइव स्ट्रीमिंग पार्टनर है.



Source link