India vs New Zealand Rajkot Record: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (14 जनवरी) को राजकोट में खेला जाएगा. टीम इंडिया ने रविवार को सीरीज के पहले मुकाबले में 4 विकेट से जीत हासिल की थी. उसने वडोदरा में मिली जीत से सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब उसकी नजर 2-0 से अजेय बढ़त हासिल करने पर है. हालांकि, इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है और इसने फैंस को परेशान कर दिया है.
राजकोट में भारत का ऐसा रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने निरंजन शाह स्टेडियम, राजकोट में 4 वनडे मैच खेले हैं. इसमें तीन में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम ने इस स्टेडियम में पहला वनडे 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। इंग्लैंड 9 रन से विजयी रही थी. 2015 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना दूसरा वनडे खेला था. दक्षिण अफ्रीका 18 रन से जीती थी. 2020 में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ हुआ था. भारतीय टीम इस मैच में 36 रन से विजयी रही थी.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली की RCB के मैच कहां होंगे? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम नहीं, इन 2 मैदानों को किया शॉर्टलिस्ट
4 मैच में 3 हार से बढ़ी परेशानी
इस स्टेडियम में 27 सितंबर 2023 को टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पिछला वनडे खेला था और इसमें उसे 66 रन से हार का सामना करना पड़ा था. 4 मैचों में 3 हार टीम इंडिया की परेशानी बढ़ाने वाली है. तीनों बार भारतीय टीम लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रही, जबकि एकमात्र मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए मिली थी.
ये भी पढ़ें: Explained: अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस बार क्या खास? पहली बार खेलेगा यह देश, 10 पॉइंट्स में जानें सबकुछ
अनुभवी खिलाड़ियों के बिना न्यूजीलैंड
केन विलियम्सन, मैट हेनरी और मिचेल सेंटनर जैसे बड़े खिलाड़ियों के बिना खेल रही न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी. विराट कोहली की बल्लेबाजी और कीवी टीम के खराब क्षेत्ररक्षण ने मैच का परिणाम भारतीय टीम के पक्ष में मोड़ा था. इसलिए राजकोट में टीम इंडिया को सावधान रहना होगा.