Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा चिंताओं के चलते 2026 टी20 विश्व कप के मैच भारत में न खेलने के अपने रुख पर कायम रहने की बात कही है. आईसीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद मंगलवार को बीसीबी ने एक बयान जारी कर बांग्लादेश के मैचों को भारत से बाहर आयोजित करने के अपने अनुरोध को दोहराया.