हरदा में बुधवार को 9 घंटे गुल रहेगी बिजली: सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन; 20 गांव होंगे प्रभावित – Harda News

हरदा में बुधवार को 9 घंटे गुल रहेगी बिजली:  सुबह 8 से शाम 5 बजे तक रहेगा शटडाउन; 20 गांव होंगे प्रभावित – Harda News



हरदा में बुधवार को 9 घंटे तक बिजली गुल रहेगी। यह बिजली कटौती सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। इसका कारण 11 केवी फीडरों पर अति आवश्यक संधारण कार्य है, जिसके लिए शटडाउन प्लान तैयार किया गया है।

.

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक ने बताया कि इस दौरान 11 केवी फीडर डुमलाय, उंवा, पाचातलाई, रेलवा, कांकरिया, मझली, आदमपुर, चारखेड़ा, नाहलखेड़ा, शक्तिमाता, कनारदा, बागडूल, पोखरनी, गोपालपुरा, तीनसार मक्तापुर, जामली, ऐडाबेडा, नीमगांव, बाफला और कुडावा से संबंधित गांवों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्य की आवश्यकता और परिस्थितियों के अनुसार विद्युत आपूर्ति बंद रहने की समयावधि को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।



Source link