SA20: आईपीएल के तर्ज पर साउथ अफ्रीका में खेले जाने वाले टी20 टूर्नामेंट SA20 के चौथे सीजन के बीच बड़ा बदलाव हुआ है. जॉबर्ग सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि सबसे अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान फाफ डु प्लेसिस लिगामेंट में चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं. जॉबर्ग सुपर किंग्स ने शेष सीजन के लिए डोनोवन फरेरा को नया कप्तान घोषित किया है. फरेरा SA20 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने सात मैचों में 184 के स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए हैं. कप्तानी में उनका पहला मुकाबला 14 जनवरी को सेंट जॉर्ज पार्क में दो बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के खिलाफ होगा.
फ्रेंचाइजी ने एक आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि डु प्लेसिस के दाहिने अंगूठे में लिगामेंट फट गया है, जिसके लिए सर्जरी की आवश्यकता होगी. इसके परिणामस्वरूप, उनका SA20 अभियान समय से पहले ही समाप्त हो गया है. उनके ठीक होने की समय-सीमा अभी तक तय नहीं की गई है, जिससे आगामी पाकिस्तान सुपर लीग में उनकी उपलब्धता को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं, जहां उनसे खेलने की उम्मीद थी.
— Joburg Super Kings (@JSKSA20) January 13, 2026
डोनोवन फरेरा को मिली सुपर किंग्स की कमान
बता दें कि अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी को खोने के बावजूद जॉबर्ग सुपर किंग्स में ट्रॉफी जीतने का दम है. टीम फिलहाल SA20 अंक तालिका में 17 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है, उसने पांच मैचों में तीन जीत दर्ज की हैं. अपने सबसे अनुभवी खिलाड़ी के बिना इस स्थान को बनाए रखना आने वाले हफ्तों में टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक होगा. वहीं, युवा खिलाड़ी डोनोवन फरेरा पर अब बल्लेबाजी के साथ कप्तानी का जिम्मा भी उठाना होगा.
ये भी पढ़ें: हार्दिक-कोहली से लेकर धोनी तक… सबसे महंगी घड़ी पहनने वाले 5 क्रिकेटर, दूसरा नाम कर देगा हैरान