निवाड़ी में जमीन विवाद हिंसक हुआ: महिलाओं समेत 10 लोग घायल, एक गंभीर; कुंवरपुरा गांव में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला – Niwari News

निवाड़ी में जमीन विवाद हिंसक हुआ:  महिलाओं समेत 10 लोग घायल, एक गंभीर; कुंवरपुरा गांव में लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला – Niwari News


निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर स्थित कुंवरपुरा गांव में जमीन को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार को हिंसा में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में तीन महिलाओं सहित कुल 10 लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर है।

.

धारदार हथियारों से किया हमला

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और लुहांगी जैसे हथियार चलने लगे। अचानक हुए हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई।

घायलों को अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद एक गंभीर घायल युवक को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

पीड़िता ने लगाए आरोप

घायल पूनम यादव ने गांव के रूपराम, तिलक सिंह, बृजेंद्र यादव, सिंहराम और सतीश सहित कुछ महिलाओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों के साथ कुल्हाड़ी और लुहांगी से मारपीट की।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।



Source link