India vs New Zealand ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच बुधवार, 14 जनवरी को खेला जाएगा. वडोदरा में खेले गए पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज मन 1-0 की बढ़त बना ली. राजकोट में होने वाले दूसरे ODI से पहले बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक मीडिया से रूबरू हुए और उन्होंने कई अहम सवालों का जवाब दिया. मंगलवार को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैटिंग कोच ने इन अफवाहों पर भी रिएक्शन दिया, जिसमें कहा जाता है कि हेड कोच गौतम गंभीर के साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिश्ते ठीक नहीं हैं.
जब से रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट से रिटायर हुए हैं, तब से सोशल मीडिया पर फैंस गौतम गंभीर के पीछे पड़े हैं. उनका मानना है कि गंभीर की वजह से दोनों धुरंधरों ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को अलविदा कहने का फैसला किया. इसके अलावा जब ODI में रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी गई तो बवाल और बढ़ गया.
रोहित-कोहली का गंभीर के साथ कैसा रिश्ता?
भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम प्रबंधन और दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच गलतफहमी की अफवाहों को खारिज करते हुए इस बात पर जोर दिया कि वे उनसे नियमित रूप से संवाद कर रहे हैं. सितांशु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ”मैं उस बातचीत का हिस्सा रहता हूं, जब रोहित-कोहली हेड कोच गौतम गंभीर के साथ वनडे और साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप 2027 के प्लान के बारे में बात करते रहते हैं.”
सितांशु कोटक ने आगे कहा कि मैं अक्सर वहीं होता और उनकी बातें सुनता हूं. वे अपने अनुभव साझा करते हैं और मैं उन्हें हमेशा बातें करते देखता हूं. जाहिर है, सोशल मीडिया पर बहुत सी ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं जिनसे मैं बचने की कोशिश करता.
टीम इंडिया के बैटिंग कोच ने आगे कहा कि रोहित-कोहली ने गंभीर के साथ अपने भविष्य पर चर्चा की है. “देखिए, दोनों ही बहुत वरिष्ठ और अनुभवी खिलाड़ी हैं. वे योजनाएं जरूर बनाते हैं. वे सभी मैदानों पर अभ्यास करना चाहते हैं. अगर उन्हें लगता है कि जरूरत है, तो वे कुछ दिन पहले ही चले जाते हैं. वे अभ्यास इसलिए करते हैं क्योंकि दोनों ही भारत के लिए शानदार खिलाड़ी रह चुके हैं. योजना बनाने के मामले में वे बहुत कुशल हैं. उन्हें पता है कि उन्हें क्या करना है. उन्हें पता है कि उनके शरीर को क्या चाहिए, न केवल बल्लेबाजी के लिए, बल्कि फिटनेस के लिए भी, उनकी जो भी जरूरतें हों.
ये भी पढ़ें: अचानक बदल गया सुपर किंग्स का कप्तान, साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी को मिली कमान, फ्रेंचाइजी का बड़ा ऐलान