रतलाम में केमिकल लैब पर छापा: आगर मालवा में ड्रग्स फैक्ट्री मिलने के बाद एक्शन; दवाइयों के रॉ मटेरियल की आड़ में जांच, सैंपल लैब भेजे – Ratlam News

रतलाम में केमिकल लैब पर छापा:  आगर मालवा में ड्रग्स फैक्ट्री मिलने के बाद एक्शन; दवाइयों के रॉ मटेरियल की आड़ में जांच, सैंपल लैब भेजे – Ratlam News


एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल लैब से जानकारी लेते हुए।

आगर मालवा जिले में चार दिन पहले नर्सरी की आड़ में चल रही एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद रतलाम पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल और मेडिसिन का रॉ मटेरियल बनाने वाली लैब पर

.

केमिकल लैब पर एएसपी राकेश खाखा, एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल, औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी पुलिस बल और फोरेंसिक लैब की वैन के साथ पहुंचे। अचानक पुलिस के पहुंचने पर वहां हड़कंप मच गया। टीम ने अलग-अलग ड्रग के सैंपल लेकर मौके पर ही फोरेंसिक लैब के माध्यम से जांच की। यहां पाउडर मिक्स कर रसायन बनाया जा रहा था और टेस्टिंग की कई मशीनें भी लगी हुई थीं।

केमिकल का सैंपल लेते एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल।

15 दिन पहले ही शुरू हुई है ‘अकाय लैब’

लैब संचालकों ने बताया कि 15 दिन पहले ही ‘अकाय लैब’ के नाम से इसका संचालन शुरू किया गया है। उन्हें अभी मेडिसिन के रॉ मटेरियल की टेस्टिंग का लाइसेंस मिला है। यहां तैयार किया गया रॉ मटेरियल फार्मेसी कंपनियों को दिया जाएगा। संचालकों का दावा है कि उनके पास जीएसटी नंबर समेत सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद हैं।

टेक्निकल एक्सपर्ट बोले- अधिकारी सैंपल ले गए हैं

लैब के टेक्निकल एक्सपर्ट हेमंत कश्यप ने बताया कि यह मेडिसिन के रॉ मटेरियल की टेस्टिंग लैब है। यहां रसायन तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हम जो बना रहे हैं, उसके रॉ मटेरियल के सैंपल अधिकारियों ने लिए हैं।”

इंडस्ट्रीज एरिये में इस जगह संचालित हो रही थी लैब।

इंडस्ट्रीज एरिये में इस जगह संचालित हो रही थी लैब।

एएसपी बोले- प्रतिबंधित ड्रग्स की जांच के निर्देश

एएसपी राकेश खाखा ने बताया कि केमिकल फैक्ट्री को चेक करने के निर्देश मिले हैं कि कहीं कोई प्रतिबंधित केमिकल या ड्रग तो नहीं बन रहा है। एफएसएल और फोरेंसिक लैब यूनिट वैन के साथ गए थे। कुछ अलग-अलग सैंपल लिए हैं और उनका परीक्षण किया है। जिन पाउडर का सैंपल लिया गया है, उन्हें लैब में टेस्टिंग के लिए भी भेजा जा रहा है। पुलिस का यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link